• 21/01/2024

तमिलनाडु में प्राण प्रतिष्ठा के प्रसारण पर रोक, निर्मला सीतारमन का गंभीर आरोप

तमिलनाडु में प्राण प्रतिष्ठा के प्रसारण पर रोक, निर्मला सीतारमन का गंभीर आरोप
Spread the love

केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने तमिलनाडु की स्टालिन सरकार पर गंभीर आरोप लगाया है। वित्त मंत्री का आरोप है कि  22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रमों के लाइव प्रसारण पर तमिलनाडु सरकार ने बैन लगा दिया है।

उन्होंने एक न्यूज पेपर की रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि तमिलनाडु सरकार की ओर से प्रशासित मंदिरों ने भी अयोध्या में भव्य मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के दिन भगवान राम की पूजा पर रोक लगा दी है।

पंडाल तोड़ने की धमकी

वित्तमंत्री ने ट्वीट कर कहा कि हिंदू धार्मिक और धर्मार्थ बंदोबस्ती विभाग (HR&CE) से प्रबंधित मंदिरों में श्री राम के नाम पर किसी भी पूजा/भजन/प्रसाद/अन्नदान की अनुमति नहीं है। पुलिस निजी तौर पर संचालित किए जा रहे मंदिरों में भी कार्यक्रम आयोजित करने से रोक रही है। वे आयोजकों को पंडाल तोड़ने की धमकी दे रहे हैं।

उऩ्होंने अखबार द्वारा प्रकाशित रिपोर्ट को टैग करते हुए कहा कि वह इस हिंदू विरोधी और घृणित कृत्य की कड़ी निंदा करती हैं।

उधर इन आरोपों का तमिलनाडु के मंत्री ने खंडन करते हुए कहा कि ऐसा कोई प्रतिबंध नहीं लगाया गया है। न ही भगवान राम की पूजा के आयोजन पर किसी तरह का बैन है। उन्होंने कहा कि अन्न दान और प्रसाद वितरित करने पर भी कोई रोक नहीं है।

उन्होंने एक सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया कि सलेम में चल रहे डीएमके की युवा शाखा के सम्मेलन से लोगों का ध्यान भटकाने के लिए यह अफवाह फैलाई जा रही है।

उन्होंने अखबार की रिपोर्ट को पूरी तरह से फेक और गलत इरादे वाली करार दिया। उऩ्होंने कहा कि यह अफसोसजनक है कि उच्च पद पर आसीन सीतारमण ऐसी फर्जी खबरें प्रसारित कर रही हैं।

Related post

महिलाओं का सशक्तिकरण ही आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़ की सबसे बड़ी ताकत : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े

महिलाओं का सशक्तिकरण ही आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़ की सबसे बड़ी…

Spread the loveरायपुर: “महिलाओं की आर्थिक, सामाजिक और पारिवारिक उन्नति राज्य  सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। महिलाओं का सशक्तिकरण ही आत्मनिर्भर…
कच्चे घर से पक्के आशियाने तक : कृष्णा बैगा के जीवन में आया खुशियों का नया सवेरा

कच्चे घर से पक्के आशियाने तक : कृष्णा बैगा…

Spread the loveरायपुर: प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना में विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों को पक्के घर देने के लिए चलाई जा…
हिंसा से विकास की ओर : आत्मसमर्पित महिलाओं के बीच पहुंचीं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, पुनर्वास नीति को बताया नई जिंदगी की राह

हिंसा से विकास की ओर : आत्मसमर्पित महिलाओं के…

Spread the loveरायपुर: महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने अपने एक दिवसीय नारायणपुर प्रवास के दौरान नक्सल पुनर्वास केंद्र पहुंचकर…