• 21/01/2024

Attack: भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर हमला, कांग्रेस का आरोप- बीजेपी कार्यकर्ताओं ने तोड़ी कार

Attack: भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर हमला, कांग्रेस का आरोप- बीजेपी कार्यकर्ताओं ने तोड़ी कार
Spread the love

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में निकाली जा रही भारत जोड़ो न्याय यात्रा असम पहुंच गई है। यात्रा पर असम के जमुगुरीहाट में हमला हुआ है। कांग्रेस का आरोप है कि बीजेपी कार्यकर्ताओं ने हमला किया है। पार्टी का कहना है कि राहुल गांधी के आगमन से पहले उनके रूट पर बीजेपी कार्यकर्ता रैली निकाल रहे थे। उसी दौरान भारत जोड़ो न्याय यात्रा की कुछ गाड़ियां वहां से गुजर रही थीं। कांग्रेस का दावा है कि बीजेपी कार्यकर्ताओं ने कुछ गाड़ियों में तोड़फोड़ की। इसके साथ ही भारत जोड़ो न्याय यात्रा के कैमरा क्रू पर भी हमला किया गया।

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “कुछ मिनट पहले सुनीतपुर के जुमुगुरीहाट में मेरे वाहन पर अनियंत्रित बीजेपी की भीड़ ने हमला किया और विंडशील्ड पर लगे भारत जोड़ो न्याय यात्रा के स्टिकर भी फाड़ दिए। उन्होंने पानी फेंका और भारत जोड़ो न्याय यात्रा विरोधी नारे लगाए लेकिन हमने संयम बनाए रखा, गुंडों को हाथ हिलाया और तेजी से आगे बढ़ गए। ये निस्संदेह असम के सीएम हिमंत बिस्व सरमा कर रहे हैं। हम डरे हुए नहीं हैं और संघर्ष करते रहेंगे।”

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) की संचार समन्वयक महिमा सिंह ने बताया कि इलाके में भाजपा का एक कार्यक्रम हो रहा था और कुछ मीडियाकर्मी इसकी तस्वीरें लेने के लिए अपनी गाड़ियों से उतरे थे। उन्होंने हमारे लिए बहुत डराने वाली स्थिति पैदा कर दी, उन्होंने एक व्लॉगर का कैमरा लौटाने से इनकार कर दिया। जयराम रमेश और कुछ अन्य लोगों की कार जमुगुरीघाट के पास यात्रा में शामिल होने के लिए जा रही थी, तभी उस पर हमला हुआ।

उन्होंने आरोप लगाया कि जयराम रमेश की कार से कांग्रेस जोड़ो न्याय यात्रा के स्टिकर फाड़ दिए गए और हमलावरों ने गाड़ी पर बीजेपी का झंडा लगाने का प्रयास किया। इससे कार का पिछला शीशा लगभग टूट गया।

कांग्रेस नेता ने दावा किया कि यात्रा को कवर कर रहे एक व्लॉगर का कैमरा, बैज और अन्य उपकरण छीन लिए गए। पार्टी की सोशल मीडिया टीम के सदस्यों के साथ भी मारपीट की गई। उन्होंने कहा कि हमने पुलिस को सूचित किया और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभी घटनास्थल पर हैं।

उन्होंने कहा कि हमने पुलिस को सूचित किया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभी मौके पर हैं।

Related post

PM Kisan 24वीं किस्त से पहले बड़ा अपडेट, किसानों के लिए बदले 4 अहम नियम

PM Kisan 24वीं किस्त से पहले बड़ा अपडेट, किसानों…

Spread the loveनई दिल्ली – प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) की 24वीं किस्त की डेट अभी तय नहीं है। यह 30…
रबी फसलों के MSP में बढ़ोतरी, दलहन-तिलहन पर सरकार का खास जोर

रबी फसलों के MSP में बढ़ोतरी, दलहन-तिलहन पर सरकार…

Spread the loveबांदा :- केंद्र सरकार ने रबी विपणन सीजन 2027-28 के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में बढ़ोतरी का ऐलान…
EPFO का बड़ा अपडेट! नौकरी बदलते ही अपने आप ट्रांसफर होगा PF का पैसा

EPFO का बड़ा अपडेट! नौकरी बदलते ही अपने आप…

Spread the loveनई दिल्ली :- नौकरी बदलने पर पुरानी कंपनी के प्रोविडेंट फंड (PF) का पैसा नए खाते में ट्रांसफर कराने…