• 23/01/2024

धिक्कार है: बच्ची की हार्ट अटैक से मौत पर भी रिश्वत की वसूली, SI ने डराया, बोला- मां ने ज्यादा दूध पिलाया इसलिए मौत

धिक्कार है: बच्ची की हार्ट अटैक से मौत पर भी रिश्वत की वसूली, SI ने डराया, बोला- मां ने ज्यादा दूध पिलाया इसलिए मौत
Spread the love

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां एक बच्ची की हार्ट अटैक से हुई मौत पर भी पुलिस वालों ने मां को दोषी बताकर रिश्वत वसूल ली। सब इंस्पेक्टर ने मां पर ज्यादा दूध पिलाकर बच्ची की जान लेने का दोष मढ़ दिया। अपनी बच्ची को खो चुकी ममता की मारी मां से पुलिस वालों ने 9 हजार रुपये वसूल लिए।

जिले के रघुनाथ नाग के बेतो गांव में रहने वाले संतोष कुशवाहा की बीते साल 2023 नवंबर में 2 महीने की बच्ची की अचानक तबियत बिगड़ गई। परिजन उसे वाड्रफनगर सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने हार्ट अटैक से बच्ची की मौत होने की जानकारी दी। पीएम के बाद पुलिस ने बच्ची के शव को परिजनों को सौंप दिया।

वाड्रफनगर पुलिस ने जीरो में मर्ग कायम कर डायरी रघुनाथ नगर थाना भेज दिया। बताया जा रहा है कि थाना में पदस्थ नगर सैनक आशुतोष उपाध्याय संतोष कुशवाहा के घर पहुंचा। मां को बच्ची की मौत का गुनाहगार बताया और मामला रफ-दफा करने के लिए पैसे की डिमांड की।

परिजनों ने पैसे देने से इंकार कर दिया तो वह सब इंस्पेक्टर जाबलून कुजूर को लेकर उनके घर पहुंच गया। उन्हें थाना बुलाया गया और 20 हजार रुपये की डिमांड की गई। पुलिसिया दबाव से डरे सहमे परिवार वालों ने 20 जनवरी को 9 हजार रुपये पहली किस्त के रुप में दे भी दिए

बाकी की बची रकम 11 हजार अगले दिन देने के लिए कहा, तब जाकर उन्हें थाना से जाने दिया गया। इस बीच मामला मीडिया में आ गया तो एसआई ने घूस की रकम लौटा दी। इसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। अब इस मामले में आला अधिकारियों ने जांच के आदेश दे दिए हैं।

Related post

CG- बाल संप्रेक्षण गृह से अपचारी बालक फरार, सुरक्षा कर्मियों को चकमा देकर हुआ रफूचक्कर…

CG- बाल संप्रेक्षण गृह से अपचारी बालक फरार, सुरक्षा…

Spread the loveकोरबा। जिले के बाल संप्रेक्षण गृह से एक बार फिर अपचारी बालक के फरार होने का मामला सामने आया…
13 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी, विभाग ने 15 दिनों में मांगा जवाब, इस वजह से गिरी गाज, जाने पूरा मामला…!!

13 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी, विभाग ने…

Spread the loveरायपुर। नागरिकों द्वारा सीएम हेल्पलाइन-1076 पर दर्ज कराई गई शिकायतों के समाधान को लेकर राज्य शासन बेहद गंभीर है।…
शिक्षकों के ट्रांसफर का आदेश निकला फर्जी, शिक्षा विभाग के लेटरहेड और हस्ताक्षर का हुआ दुरुपयोग, अब डीपीआई ने इन जिलों के डीईओ से मांगी जानकारी…..

शिक्षकों के ट्रांसफर का आदेश निकला फर्जी, शिक्षा विभाग…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग में 19 शासकीय कर्मचारियों के स्थानांतरण से जुड़ा एक फर्जी आदेश सामने आया…