• 24/01/2024

Breaking: कांग्रेस को बंगाल के बाद अब इस राज्य में भी झटका, इस पार्टी ने भी अकेले चुनाव लड़ने का किया ऐलान

Breaking: कांग्रेस को बंगाल के बाद अब इस राज्य में भी झटका, इस पार्टी ने भी अकेले चुनाव लड़ने का किया ऐलान
Spread the love

Lok Sabha Election 2024 :  पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के बाद अब आम आदमी प्राटी ने भी कांग्रेस को बड़ा झटका दिया है। AAP ने भी पंजाब में अकेले लोकसभा चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है।

AAP नेता और पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा कि बुधवार को कहा कि पंजाब में कांग्रेस के साथ हमारा कुछ नही है। उन्होंने कहा, ”पंजाब में 13 लोकसभा सीट के लिए आम आदमी पार्टी ने करीब 40 उम्मीदवार शार्टलिस्ट किए हैं। पार्टी 13 लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों के लिए सर्वे करवा रही है।”

इसके साथ ही भगवंत मान ने कहा कि आम आदमी पार्टी लोकसभा सीटों को 14 भी कर सकती है,क्योंकि 1 सीट चंडीगढ़ भी है।

प. बंगाल में कांग्रेस को झटका

पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस पार्टी ने इंडिया गठबंधन को बड़ा झटका देते हुए राज्य में अकेले लोकसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। पश्चिम बंगाल की सीएम और टीएमसी प्रमुख ममता बैनर्जी ने बुधवार कहा कि राज्य में हम अकेले लोकसभा चुनाव लड़ेंगे।

ममता ने टीएमसी और कांग्रेस के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर कहा, ‘‘मैंने उन्हें (कांग्रेस) सीटों के बंटवारे पर एक प्रस्ताव दिया था, लेकिन उन्होंने शुरू में ही इसे नकार दिया। हमारी पार्टी ने अब बंगाल में अकेले चुनाव लड़ने का फैसला किया है।’’

Related post

छत्तीसगढ़ बने देश का प्रमुख पर्यटन गंतव्य, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर दें विशेष ध्यान: मंत्री राजेश अग्रवाल

छत्तीसगढ़ बने देश का प्रमुख पर्यटन गंतव्य, योजनाओं के…

Spread the loveरायपुर: छत्तीसगढ़ को देश के प्रमुख पर्यटन गंतव्य के रूप में स्थापित करने तथा प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के…
इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में बी. टेक – पाठ्यक्रमों हेतु ऑनलाइन काउंसिलिंग प्रारंभ

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में बी. टेक – पाठ्यक्रमों…

Spread the loveरायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 हेतु बी. टेक- (कृषि अभियांत्रिकी) एवं बी. टेक – (खाद्य…
छत्तीसगढ़ आदिमजाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान को मिला उत्कृष्ट प्रदर्शन का प्रमाण-पत्र

छत्तीसगढ़ आदिमजाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान को मिला उत्कृष्ट…

Spread the love राष्ट्रीय कार्यशाला में मिली बड़ी सराहना रायपुर। जनजातीय संस्कृति और विरासत के संरक्षण तथा जनजातीय अनुसंधान एवं विकास के क्षेत्र…