• 24/01/2024

CG: ‘जब वक्त हमारा आएगा तब सिर धड़ से अलग किए जाएंगे’, राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा पर युवक ने लिखा भड़काऊ पोस्ट, FIR दर्ज

CG: ‘जब वक्त हमारा आएगा तब सिर धड़ से अलग किए जाएंगे’, राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा पर युवक ने लिखा भड़काऊ पोस्ट, FIR दर्ज
Spread the love

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दिन जब सारा देश खुशी और उमंग डूबा हुआ था, उस दिन छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक युवक सांप्रदायिक जहर घोलने में लगा हुआ था। भिलाई के हाउसिंग बोर्ड में रहने वाले एक युवक ने विवादित बाबरी मस्जिद के ढांंचे की तस्वीर शेयर कर लिखा कि जब हमारा वक्त आएगा, सिर तन से जुदा कर दिया जाएगा।

रेहान खान नाम के 25 वर्षीय युवक ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर विवादित बाबरी ढांचे की तस्वीर के साथ लिखा कि हमारा वक्त आएगा, सिर तन से जुदा कर दिया जाएगा। इस पोस्ट के वायरल करते ही कुछ मुस्लिम युवकों ने भी इस पोस्ट को शेयर कर दिया।

जब बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के पास यह भड़काउ वायरल पोस्ट पहुंची तो उऩ्होंने जामुल थाना में इसकी शिकायत दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को समझते हुए पुलिस तत्काल सक्रिय हुई और साइबर सेल के द्वारा इस विवादित पोस्ट को डिलीट कराया।

इस मामले में जामुल पुलिस ने सांप्रदायिक सौहार्द्र बिगाड़ने के मामले में आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी। आरोपी युवक फरार बताया जा रहा है।

Related post

छत्तीसगढ़ बने देश का प्रमुख पर्यटन गंतव्य, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर दें विशेष ध्यान: मंत्री राजेश अग्रवाल

छत्तीसगढ़ बने देश का प्रमुख पर्यटन गंतव्य, योजनाओं के…

Spread the loveरायपुर: छत्तीसगढ़ को देश के प्रमुख पर्यटन गंतव्य के रूप में स्थापित करने तथा प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के…
इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में बी. टेक – पाठ्यक्रमों हेतु ऑनलाइन काउंसिलिंग प्रारंभ

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में बी. टेक – पाठ्यक्रमों…

Spread the loveरायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 हेतु बी. टेक- (कृषि अभियांत्रिकी) एवं बी. टेक – (खाद्य…
छत्तीसगढ़ आदिमजाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान को मिला उत्कृष्ट प्रदर्शन का प्रमाण-पत्र

छत्तीसगढ़ आदिमजाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान को मिला उत्कृष्ट…

Spread the love राष्ट्रीय कार्यशाला में मिली बड़ी सराहना रायपुर। जनजातीय संस्कृति और विरासत के संरक्षण तथा जनजातीय अनुसंधान एवं विकास के क्षेत्र…