• 26/01/2024

पति ने की गलती तो मां ने दी 8 माह के मासूम को खौफनाक सजा, पहले पेट में मारा चाकू फिर गला रेतकर बच्चे का बेरहमी से कत्ल

पति ने की गलती तो मां ने दी 8 माह के मासूम को खौफनाक सजा, पहले पेट में मारा चाकू फिर गला रेतकर बच्चे का बेरहमी से कत्ल
Spread the love

छत्तीसगढ़ के सरगुजा में दिल को दहला देने वाला एक वारदात सामने आया है। यहां एक कलयुगी मां ने अपने 8 महीने के बच्चे की गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर फरार हो गई।

ग्राम सकरिया में रहने वाला पवन चौहान शराब पीने का आदी है। इसे लेकर उसका अक्सर ही अपनी पत्नी फूल कुमारी से विवाद हुआ करता था। गुरुवार को भी जब वह शराब पीकर घर आया तो दोनों में फिर से विवाद होने लगा।

जिसके बाद फूल कुमारी अपने 8 माह के बच्चे को लेकर एक अलग कमरे में चले गई और उसने बच्चे के पेट पर चाकू से दो वार किया। इसके बाद उसने उसकी गला रेतकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद घर से भाग निकली।

शुक्रवार सुबह परिजन जब उस कमरे में पहुंचे तब उन्होंने बच्चे को खून से लथपथ पड़े देखा। जिसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई। मौके पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और बच्चे को शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।। पीएम के बाद पुलिस ने बच्चे के शव को परिजनों को सौंप दिया।

Related post

युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर

युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण,…

Spread the loveयुवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं…
बस्तर में बोधघाट परियोजना का मुद्दा गरमाया, प्रभावितों से मुलाकात करेंगे राहुल गांधी

बस्तर में बोधघाट परियोजना का मुद्दा गरमाया, प्रभावितों से…

Spread the loveरायपुर. कांग्रेस नेता राहुल गांधी जल्द ही छत्तीसगढ़ के दौरे पर आ सकते हैं। बोधघाट परियोजना को लेकर राहुल…
डिजिटल क्रॉप सर्वे में शत-प्रतिशत गिरदावरी सुनिश्चित करें -मुख्य सचिव विकासशील

डिजिटल क्रॉप सर्वे में शत-प्रतिशत गिरदावरी सुनिश्चित करें -मुख्य…

Spread the loveडिजिटल क्रॉप सर्वे में शत-प्रतिशत गिरदावरी सुनिश्चित करें -मुख्य सचिव विकासशील फसल की वास्तविक स्थिति का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार…