• 26/01/2024

Food Poisoning: 61 बच्चे फूड प्वायजनिंग के शिकार, अस्पताल में भर्ती, गणतंत्र दिवस पर परोसा गया था पूड़ी-सब्जी और लड्डू

Food Poisoning: 61 बच्चे फूड प्वायजनिंग के शिकार, अस्पताल में भर्ती, गणतंत्र दिवस पर परोसा गया था पूड़ी-सब्जी और लड्डू
Spread the love

Republic Day 2024: गणतंत्र दिवस के मौके पर स्कूलों में भी आज विभिन्न कार्यक्रम हुए। इस दौरान मध्य प्रदेश के रीवा जिले के एक स्कूल में खाना खाने से 61 बच्चे फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गए। बच्चों की तबियत खराब होने पर उन्हें आनन फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मामला सिरमौर तहसील के रपड़री का है का है। यहां गणतंत्र दिवस के मौके पर प्रायमरी स्कूल में ध्वजारोहण के बाद छात्रों मध्यान्ह भोजन दिया गया। खाने में बच्चों को पूड़ी-सब्जी के साथ ही लड्डू भी दिया गया। भोजन करते ही बच्चों की तबियत बिगड़ने लगी। उन्हें उल्टियां होने लगी। बच्चों की तबियत खराब होने से स्कूल में हड़कंप मच गया। जिसके बाद उन्हें सिरमौर के अस्पताल में भर्ती कराया गया।

मामले में प्रशासन ने जांच के आदेश दे दिए हैं। इसके साथ ही बच्चों के परोसे गए खाने के सैंपल जांच के लिए भेजा गया। मामले में अधिकारियों का कहना है कि जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उस पर कार्रवाई की जाएगी।

Related post

सेवा ही संकल्प अभियान के माध्यम से केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना है: मुख्यमंत्री साय

सेवा ही संकल्प अभियान के माध्यम से केंद्र व…

Spread the love 00 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का छत्तीसगढ़ से गहरा नाता रहा है रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है…
लक्ष्य हासिल करने के लिए जुनून जगाएं और मेहनत करें: राज्यपाल रमेन डेका

लक्ष्य हासिल करने के लिए जुनून जगाएं और मेहनत…

Spread the love चाम्पा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में नवनिर्मित सभाकक्ष का लोकार्पण ​वरिष्ठ शिक्षकों, मेधावी विद्यार्थियों और रोजगार प्राप्त युवाओं…
CG – सरकारी नौकरी का सपना दिखाकर लाखों की ठगी, पुलिस-होमगार्ड भर्ती के नाम पर बेरोजगारों को बनाया शिकार, ऐसे हुआ खुलासा

CG – सरकारी नौकरी का सपना दिखाकर लाखों की…

Spread the loveदुर्ग। जिले में  सरकारी नौकरी का सपना दिखाकर बेरोजगारों और उनके परिवारों से लाखों रुपये ठगने वाले दो आरोपियों पर पुलिस…