• 29/01/2024

अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने से पत्नी इस कदर गुस्साई, दांत से पति का प्राइवेट पार्ट ही काट डाला

अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने से पत्नी इस कदर गुस्साई, दांत से पति का प्राइवेट पार्ट ही काट डाला
Spread the love

उत्तर प्रदेश में एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां हमीरपुर में एक व्यक्ति की पत्नी ने उसका प्राइवेट पार्ट ही काट डाला। घटना के बाद घायल पति को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताया जा रहा है कि पत्नी अप्राकृतिक यौन संबंध बनाए जाने से नाराज थी। उसने इसका विरोध भी किया लेकिन बावजूद उसके जब पति नहीं माना तो पत्नी ने उसका प्राइवेट पार्ट दांत से काट कर लहूलुहान कर दिया। घटना के बाद घायल पति को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत देखते हुए उसे कानपुर रेफर कर दिया।

मामला हमीरपुर सदर कोतवाली के टिकरौली गांव का है। यहां रहने वाले 27  वर्षीय राजू निषाद का बीती रात अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने को लेकर पत्नी के साथ विवाद हो गया। पत्नी इसका विरोध कर रही थी। इसे लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। जिसके बाद पत्नी ने घटना को अंजाम दे दिया।

युवक को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद उसे कानपुर रेफर कर दिया। उधर इस मामले में हमीरपुर कोतवाली थाना प्रभारी का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि मारपीट की सूचना मिली थी। प्राइवेट पार्ट काटने की नहीं। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़ें: DA: सरकारी कर्मचारियों, पेंशनरों के लिए अच्छी खबर, 18 महीने के बकाया DA का भेजा गया प्रस्ताव, आया बड़ा अपडेट

Related post

प्रामाणिक एवं प्रभावी आयुर्वेद के माध्यम से समाज की सेवा करें आयुर्वेद महाविद्यालय: राष्ट्रपति मुर्मु

प्रामाणिक एवं प्रभावी आयुर्वेद के माध्यम से समाज की…

Spread the loveभारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 27 नवंबर, 2026 को केरलम के त्रिशूर में वैद्यरत्नम् आयुर्वेद कॉलेज के स्वर्ण जयंती…
निर्यात बढ़ाने के लिए वैश्विक बाजारों पर ध्यान दें: RBI गवर्नर

निर्यात बढ़ाने के लिए वैश्विक बाजारों पर ध्यान दें:…

Spread the loveभारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने शुक्रवार को कहा कि भारतीय निर्यातक, विशेष रूप से सूक्ष्म,…
समुद्री जहाजों और नाविकों की सुरक्षा के ल‍िए पूरी दुनिया को मिलकर काम करना होगा: विदेश मंत्री

समुद्री जहाजों और नाविकों की सुरक्षा के ल‍िए पूरी…

Spread the loveनई दिल्ली  :- नई दिल्ली में ‘इंडियन ओशन रिम एसोसिएशन’ (आईओआरए) की जनरल डिबेट में विदेश मंत्री एस जयशंकर…