• 29/01/2024

Breaking: गिरफ्तार हो सकते हैं CM हेमंत सोरेन, अचानक ED पहुंची घर, अर्धसैनिक बल और दिल्ली पुलिस तैनात

Breaking: गिरफ्तार हो सकते हैं CM हेमंत सोरेन, अचानक ED पहुंची घर, अर्धसैनिक बल और दिल्ली पुलिस तैनात
Spread the love

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मुश्किलें लगातार बढ़ते ही जा रही है। नोटिस के बावजूद पेश नहीं होने पर सोमवार को प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम सोरेन के आवास पहुंच गई। सूत्रों के मुताबिक ईडी को अगर जरुरत महसूस हुई तो वे हेमंत सोरेन को गिरफ्तार कर सकते हैं। इससे पहले 20 जनवरी को ईडी की टीम सोरेन के रांची स्थित आवास पर 7 घंटे से भी ज्यादा समय तक पूछताछ की थी।

दिल्ली पुलिस और अर्धसैनिक बलों की तैनाती

सोरेन के निवास के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। दिल्ली में शांति निकेतन स्थित उऩके आवास पर दिल्ली पुलिस और अर्धसैनिक बलों को  तैनात किया गया है। जिसे देखते हुए आशंका जताई जा रही है कि ईडी की टीम हेमंत सोरेन को गिरफ्तार कर सकती है।

ED ने मांगा था समय

आपको बता दें प्रवर्तन निर्देशालय (ED) ने हेमंत सोरेन को 22 जनवरी को एक समन भेजा था। जिसमें जांच एजेंसी ने उनसे 27 से 31 जनवरी के बीच पूछताछ का वक्त मांगा था। जवाब में उन्होंने बाद में पूछताछ का वक्त देने के लिए कहा था। जिसके बाद ईडी ने फिर से 25 जनवरी को उऩ्हें मेल किया, जिसमें उन्होंने 29 या 31 जनवरी को पूछताछ के लिए वक्त देने के लिए कहा था। इसके साथ ही कहा गया था कि अगर सीएम वक्त नहीं देंगे तो जांच एजेंसी के अधिकारी उनके पास आकर पूछताछ करेंगे।

इसे भी पढ़ें: Bigg Boss 17 Winner: बर्थ डे पर मुनव्वर फारुकी को मिला बड़ा गिफ्ट, बने बिग बॉस 17 के विजेता, जानें कितनी मिली प्राइज मनी

Related post

प्रामाणिक एवं प्रभावी आयुर्वेद के माध्यम से समाज की सेवा करें आयुर्वेद महाविद्यालय: राष्ट्रपति मुर्मु

प्रामाणिक एवं प्रभावी आयुर्वेद के माध्यम से समाज की…

Spread the loveभारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 27 नवंबर, 2026 को केरलम के त्रिशूर में वैद्यरत्नम् आयुर्वेद कॉलेज के स्वर्ण जयंती…
निर्यात बढ़ाने के लिए वैश्विक बाजारों पर ध्यान दें: RBI गवर्नर

निर्यात बढ़ाने के लिए वैश्विक बाजारों पर ध्यान दें:…

Spread the loveभारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने शुक्रवार को कहा कि भारतीय निर्यातक, विशेष रूप से सूक्ष्म,…
समुद्री जहाजों और नाविकों की सुरक्षा के ल‍िए पूरी दुनिया को मिलकर काम करना होगा: विदेश मंत्री

समुद्री जहाजों और नाविकों की सुरक्षा के ल‍िए पूरी…

Spread the loveनई दिल्ली  :- नई दिल्ली में ‘इंडियन ओशन रिम एसोसिएशन’ (आईओआरए) की जनरल डिबेट में विदेश मंत्री एस जयशंकर…