• 02/02/2024

भूपेश सरकार की इस बड़ी योजना को साय सरकार ने किया बंद, अपनों को फायदा पहुंचाने का आरोप

भूपेश सरकार की इस बड़ी योजना को साय सरकार ने किया बंद, अपनों को फायदा पहुंचाने का आरोप
Spread the love

छत्‍तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार ने कांग्रेस की पूर्ववर्ती सरकार की एक और बड़ी योजना को बंद कर दिया है। भूपेश सरकार की महत्वाकांंक्षी योजनाओं में से एक राजीव मितान क्लब को बंद कर दिया गया है। खेल एवं कल्याण मंत्री टंकराम वर्मा ने इसकी जानकारी दी।

राजीव मितान क्लब योजना को बंंद करने की जानकारी देते हुए खेल एवं युवा कल्याण मंत्री टंंकराम वर्मा ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार की यह योजना अपने लोगों को लाभ पहुंंचाने के लिए बनाई गई थी। छत्तीसगढ़ के युवाओं को इससे लाभ नहीं हो रहा था। इसलिए राजीव युवा मितान योजना को बंद कर दिया गया है। हमारी सरकार युवाओं और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाएगी।

योजना की राशि पर लगाई रोक

इससे पहले छत्तीसगढ़ के सभी जिलों के कलेक्टरों से राजीव युवा मितान क्लब योजना के अंतर्गत अभी तक हुए सभी खर्चों की जानकारी मांगी थी। इस योजना के तहत बीते 2 साल में राज्य के 13,269 क्लबों को 132 करोड़ रुपए की राशि जारी की गई।  सरकार ने कुछ समय पहले ही इस योजना के तहत दी जाने वाली राशि पर रोक लगाई थी।

क्या है राजीव युवा मितान क्लब योजना

आपको बता दें साल 2021-22 में तत्कालीन भूपेश बघेल सरकार ने राजीव युवा मितान क्लब योजना शुरु की थी। योजना के तहत प्रत्येक क्लब को 25-25 हजार दिया जा रहा था। यह राशि राज्य शासन द्वारा जिला स्तरीय समिति, जिला स्तरीय समिति से अनुविभाग स्तरीय समिति के अनुविभागीय अधिकारी, राजस्व तथा नगर निगम आयुक्त के चालू खाते में ट्रांसफर की जाती थी।

Related post

CG- बाल संप्रेक्षण गृह से अपचारी बालक फरार, सुरक्षा कर्मियों को चकमा देकर हुआ रफूचक्कर…

CG- बाल संप्रेक्षण गृह से अपचारी बालक फरार, सुरक्षा…

Spread the loveकोरबा। जिले के बाल संप्रेक्षण गृह से एक बार फिर अपचारी बालक के फरार होने का मामला सामने आया…
13 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी, विभाग ने 15 दिनों में मांगा जवाब, इस वजह से गिरी गाज, जाने पूरा मामला…!!

13 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी, विभाग ने…

Spread the loveरायपुर। नागरिकों द्वारा सीएम हेल्पलाइन-1076 पर दर्ज कराई गई शिकायतों के समाधान को लेकर राज्य शासन बेहद गंभीर है।…
शिक्षकों के ट्रांसफर का आदेश निकला फर्जी, शिक्षा विभाग के लेटरहेड और हस्ताक्षर का हुआ दुरुपयोग, अब डीपीआई ने इन जिलों के डीईओ से मांगी जानकारी…..

शिक्षकों के ट्रांसफर का आदेश निकला फर्जी, शिक्षा विभाग…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग में 19 शासकीय कर्मचारियों के स्थानांतरण से जुड़ा एक फर्जी आदेश सामने आया…