• 03/02/2024

सेल्फ गोल: खड़गे ने कांग्रेस के बूथ एजेंट की तुलना ‘कुत्ते’ से की, बीजेपी बोली- पार्टी की दुर्गति निश्चित है

सेल्फ गोल: खड़गे ने कांग्रेस के बूथ एजेंट की तुलना ‘कुत्ते’ से की, बीजेपी बोली- पार्टी की दुर्गति निश्चित है
Spread the love

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जु खड़गे ने अपने कार्यकर्ताओं के लिए ऐसा कुछ कह दिया कि वे बीजेपी के निशाने पर आ गए हैं। बीजेपी ने इसे शर्मनाक करार देते हुए कहा कि पार्टी की दुर्गति होना निश्चित है।

दरअसल कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे शनिवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में न्याय संकल्प रैली को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि जैसे कुत्ता खरीदते वक्त देखा जाता है कि सही से भौंकता है या नहींं। वैसे ही भौंकने वाले कार्यकर्ताओंं को बूथ का काम सौंपना चाहिए।

..तो आप मोदी के गुलाम हो जाएंगे

खड़गे ने कहा कि राहुल गांधी देश के संंविधान को बचाने के लिए लड़ रहे हैं। अगर आप इस लड़ाई में हार गए तो आप मोदी के गुलाम हो जाएंगे। पीएम मोदी इस देश की जनता को गुलामी में डाल देंगे। खड़गे ने कहा कि आज देश में 30 लाख नौकरियां खाली हैं। इन नौकरियों को इसलिए नहीं भरा जा रहा है कि क्योंकि वहां एससी-एसटी के लोग आ जाएंगे।

न्याय रैली को संबोधित करते हुए खड़गे ने कहा कि सबका साथ सबका विकास तो सिर्फ पीएम मोदी का नारा है। लेकिन उन्होंने सबका सत्यानाश कर दिया।

शर्मनाक है खड़गे का बयान- बीजेपी

उधर खड़गे के बयान को बीजेपी आईटी सेल के प्रभारी अमित मालवीय ने शर्मनाक बताया है। उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर खड़गे का वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “जिस पार्टी का अध्यक्ष अपने संगठन की सबसे मजबूत और महत्वपूर्ण कड़ी ‘बूथ एजेंट’ को ‘कुत्ता’ बनाकर उसका टेस्ट लेना चाहता है, तो उस पार्टी की दुर्गति होनी तय है।”

 

Related post

CG- बाल संप्रेक्षण गृह से अपचारी बालक फरार, सुरक्षा कर्मियों को चकमा देकर हुआ रफूचक्कर…

CG- बाल संप्रेक्षण गृह से अपचारी बालक फरार, सुरक्षा…

Spread the loveकोरबा। जिले के बाल संप्रेक्षण गृह से एक बार फिर अपचारी बालक के फरार होने का मामला सामने आया…
13 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी, विभाग ने 15 दिनों में मांगा जवाब, इस वजह से गिरी गाज, जाने पूरा मामला…!!

13 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी, विभाग ने…

Spread the loveरायपुर। नागरिकों द्वारा सीएम हेल्पलाइन-1076 पर दर्ज कराई गई शिकायतों के समाधान को लेकर राज्य शासन बेहद गंभीर है।…
शिक्षकों के ट्रांसफर का आदेश निकला फर्जी, शिक्षा विभाग के लेटरहेड और हस्ताक्षर का हुआ दुरुपयोग, अब डीपीआई ने इन जिलों के डीईओ से मांगी जानकारी…..

शिक्षकों के ट्रांसफर का आदेश निकला फर्जी, शिक्षा विभाग…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग में 19 शासकीय कर्मचारियों के स्थानांतरण से जुड़ा एक फर्जी आदेश सामने आया…