• 03/02/2024

इस IPS अफसर को CM विष्णुदेव साय का बनाया गया सचिव, आदेश जारी

इस IPS अफसर को CM विष्णुदेव साय का बनाया गया सचिव, आदेश जारी

Follow us on Google News

भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के राहुल भगत को मुख्‍यमंत्री विष्‍णु देव साय का सचिव नियुक्‍त किया गया है। राहुल भगत साल 2005 बैच के आईपीएस अफसर हैं। वे इस वक्त राजनांदगांव रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (IG) के पद पर हैं। छत्तीसगढ़ में पहली बार किसी आईपीएस अफसर को सीएम सचिवालय में सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

राहुल भगत सीएम विष्णुदेव के करीबी विश्वस्त अफसरों में से एक हैं। मोदी 1.0 में साय केन्द्रीय राज्य मंंत्री थे। उस दौरान राहुल भगत उनके विशेष सचिव के रुप में उनके साथ दो साल का कार्य किया था।