• 12/02/2024

कांग्रेस को लग सकता है झटके पे झटका, दर्जन भर विधायक छोड़ सकते हैं पार्टी

कांग्रेस को लग सकता है झटके पे झटका, दर्जन भर विधायक छोड़ सकते हैं पार्टी
Spread the love

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के कद्दावर नेताओं में शुमार अशोक चव्हाण ने बड़ा झटका देते हुए लोकसभा चुनाव से पहले पार्टी से इस्तीफा दे दिया। खबर है कि चव्हाण के जाने के बाद महाराष्ट्र में कांग्रेस के 10 से 12 विधायक कभी भी पार्टी से नाता तोड़ सकते हैं। ये सभी विधायक अशोक चव्हाण के संपर्क में बताए जा रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक बीजेपी चव्हाण को राज्यसभा में भेज सकती है।

महाराष्ट्र पीसीसी अध्यक्ष नाना पटोले को भेजे एक पंक्ति के इस्तीफे में अशोक चव्हाण ने लिखा, “मैं 12/02/2024 को दोपहर से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से अपना इस्तीफा सौंपता हूं।”

इसके साथ ही अशोक चव्हाण ने विधायक पद से भी अपना इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने स्पीकर को अपना इस्तीफा भेज दिया है। इस्तीफे के बाद मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा, ”मैंने विधायक के साथ-साथ कांग्रेस पार्टी के सभी पदों से अपना इस्तीफा दे दिया है। एक दो दिनों में मैं तय करूंगा कि आगे क्या करना है? मैंने कांग्रेस के लिए जिंदगी भर काम किया है लेकिन मैं अब विकल्पों की तलाश में हूं। मैं अपने पूरे जीवन में एक कांग्रेसी रहा हूं और ईमानदारी से पार्टी के लिए काम किया है। मुझे नहीं लगता कि हर बार हमें यह बताना होगा कि मैंने पार्टी क्यों छोड़ी है, यह मेरा निजी कारण है।”

कांग्रेस के कई नेता संपर्क में- फड़नवीस

उधर भाजपा नेता और महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने एक बड़ा इशारा करते हुए कहा, “मैंने मीडिया से अशोक चव्हाण के बारे में सुना। लेकिन अब मैं केवल यही कह सकता हूं कि कांग्रेस के कई अच्छे नेता भाजपा के संपर्क में हैं। जो नेता जनता से जुड़े हुए हैं, वे कांग्रेस में घुटन महसूस कर रहे हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि कुछ बड़े चेहरे कांग्रेस में शामिल होंगे। आगे-आगे देखिये होता है क्या?”

 

Related post

बिहार में बाढ़ का रौद्र रूप, 6 जिलों में हालात भयावह; डूबने से 20 लोगों की मौत

बिहार में बाढ़ का रौद्र रूप, 6 जिलों में…

Spread the loveपटना :- बिहार में बाढ़ की स्थिति और भयानक होती जा रही है। गंडक, गंगा, बागमती और घाघरा समेत…
गुणवत्ताहीन निर्माण और भ्रष्टाचार की शिकायत की जांच के लिए लोक निर्माण विभाग ने जांच समिति गठित की

गुणवत्ताहीन निर्माण और भ्रष्टाचार की शिकायत की जांच के…

Spread the loveगुणवत्ताहीन निर्माण और भ्रष्टाचार की शिकायत की जांच के लिए लोक निर्माण विभाग ने जांच समिति गठित की समिति…
PM Kisan 24वीं किस्त से पहले बड़ा अपडेट, किसानों के लिए बदले 4 अहम नियम

PM Kisan 24वीं किस्त से पहले बड़ा अपडेट, किसानों…

Spread the loveनई दिल्ली – प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) की 24वीं किस्त की डेट अभी तय नहीं है। यह 30…