• 12/02/2024

कांग्रेस को लग सकता है झटके पे झटका, दर्जन भर विधायक छोड़ सकते हैं पार्टी

कांग्रेस को लग सकता है झटके पे झटका, दर्जन भर विधायक छोड़ सकते हैं पार्टी
Spread the love

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के कद्दावर नेताओं में शुमार अशोक चव्हाण ने बड़ा झटका देते हुए लोकसभा चुनाव से पहले पार्टी से इस्तीफा दे दिया। खबर है कि चव्हाण के जाने के बाद महाराष्ट्र में कांग्रेस के 10 से 12 विधायक कभी भी पार्टी से नाता तोड़ सकते हैं। ये सभी विधायक अशोक चव्हाण के संपर्क में बताए जा रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक बीजेपी चव्हाण को राज्यसभा में भेज सकती है।

महाराष्ट्र पीसीसी अध्यक्ष नाना पटोले को भेजे एक पंक्ति के इस्तीफे में अशोक चव्हाण ने लिखा, “मैं 12/02/2024 को दोपहर से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से अपना इस्तीफा सौंपता हूं।”

इसके साथ ही अशोक चव्हाण ने विधायक पद से भी अपना इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने स्पीकर को अपना इस्तीफा भेज दिया है। इस्तीफे के बाद मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा, ”मैंने विधायक के साथ-साथ कांग्रेस पार्टी के सभी पदों से अपना इस्तीफा दे दिया है। एक दो दिनों में मैं तय करूंगा कि आगे क्या करना है? मैंने कांग्रेस के लिए जिंदगी भर काम किया है लेकिन मैं अब विकल्पों की तलाश में हूं। मैं अपने पूरे जीवन में एक कांग्रेसी रहा हूं और ईमानदारी से पार्टी के लिए काम किया है। मुझे नहीं लगता कि हर बार हमें यह बताना होगा कि मैंने पार्टी क्यों छोड़ी है, यह मेरा निजी कारण है।”

कांग्रेस के कई नेता संपर्क में- फड़नवीस

उधर भाजपा नेता और महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने एक बड़ा इशारा करते हुए कहा, “मैंने मीडिया से अशोक चव्हाण के बारे में सुना। लेकिन अब मैं केवल यही कह सकता हूं कि कांग्रेस के कई अच्छे नेता भाजपा के संपर्क में हैं। जो नेता जनता से जुड़े हुए हैं, वे कांग्रेस में घुटन महसूस कर रहे हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि कुछ बड़े चेहरे कांग्रेस में शामिल होंगे। आगे-आगे देखिये होता है क्या?”

 

Related post

CM साय ने किया रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ, छत्तीसगढ़ में कैंसर उपचार सुविधाओं को मिली नई मजबूती

CM साय ने किया रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का…

Spread the love० अत्याधुनिक सुविधाओं और मशीनरी का किया अवलोकन, मरीजों को एक ही परिसर में बेहतर उपचार मिलने की उम्मीद…
झीरम घाटी पहुंचे डिप्टी सीएम विजय शर्मा : शहीदों को दी श्रद्धांजलि, कहा- हौसले और विश्वास से बदल रहा बस्तर

झीरम घाटी पहुंचे डिप्टी सीएम विजय शर्मा : शहीदों…

Spread the loveसुकमा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने झीरम घाटी पहुंचकर शहीदों को श्रद्धांजलि…
कलयुगी बेटे का खौफनाक कदम : मां की शराब की लत से तंग बेटे ने की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

कलयुगी बेटे का खौफनाक कदम : मां की शराब…

Spread the loveबालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक कलयुगी बेटे ने अपनी मां की शराब पीने की आदत से तंग आकर…