• 13/02/2024

बिरनपुर हिंसा: हत्या और आगजनी के आरोपियों की जेल से रिहाई, BJP विधायक ने किया भव्य स्वागत

बिरनपुर हिंसा: हत्या और आगजनी के आरोपियों की जेल से रिहाई, BJP विधायक ने किया भव्य स्वागत
Spread the love

छत्‍तीसगढ़ के बहुचर्चित बिरनपुर सांप्रदायिक हिंसा मामले में हत्या और आगजनी के 15 आरोपियों को 10 माह बाद जमानत मिल गई है। जेल से रिहा होने पर इन आरोपियों का साजा से बीजेपी विधायक ईश्वर साहू ने फूल-माला पहनाकर स्वागत किया। इस मामले में दो आरोपी पहले ही जमानत पर रिहा हो चुके हैं।

बेमेतरा जिले के बिरनपुर में पिछले साल 8 अप्रैल को दो स्कूली छात्रों के बीच विवाद हो गया था। इस दौरान एक युवक ने एक छात्र के हाथ पर कांच की बोतल से हमला किया। जिससे उसका हाथ फैक्चर हो गया। घटना की जानकारी होने पर हिन्दू और मुस्लिम समुदाय के लोगों के बीच विवाद हो गया। इसी बीच मुस्लिम समुदाय के कुछ लोगों ने 22 वर्षीय भूनेश्वर साहू के ऊपर तलवार से हमला कर हत्या कर दी।

इस घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया। घटना के बाद हिन्दू संगठनों ने छत्तीसगढ़ बंद का आह्वान किया। 12 अप्रैल को बंद के दौरान बिरनपुर के ही शक्ति घाट इलाके में बकरी चराने गए पिता-पुत्र रहीम मोहम्मद और ईद उल मोहम्मद का शव मिला। दोनों पिता-पुत्र की हत्या और आगजनी के आरोप में पुलिस ने 17 लोगों को गिरफ्तार किया था। इन आरोपियों में से 2 को पहले ही जमानत मिल गई थी। बाकि के आरोपी अब जमानत के बाद जेल से रिहा हुए।

वहीं भुनेश्वर साहू की हत्या के आरोप में पुलिस ने दूसरे पक्ष के 12 लोगों को गिरफ्तार किया था। ये सभी आरोपी अभी भी जेल में बंद हैं।

स्वागत करने वाले कौन हैं बीजेपी विधायक

विधानसभा चुनाव से पहले हुई इस घटना को बीजेपी ने लपक लिया था। बीजेपी ने मृतक भुनेश्वर साहू के पिता ईश्वर साहू को साजा विधानसभा से अपना प्रत्याशी बनाया था। बीजेपी की टिकट पर ईश्वर साहू ने कांग्रेस के कद्दावर नेता 8 बार के विधायक और मंत्री रविन्द्र चौबे को विधानसभा चुनाव में हरा दिया था।

Related post

CG Weather : छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून, कई जिलों में भारी बारिश और आकाशीय बिजली का अलर्ट

CG Weather : छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून,…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने जा रहा है। मंगलवार को गर्मी और उमस से…
CG : बाल संप्रेक्षण गृह से फिर फरार हुए 13 अपचारी, दूसरी बार सुरक्षा में बड़ी चूक

CG : बाल संप्रेक्षण गृह से फिर फरार हुए…

Spread the loveसरगुजा, अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से एक बार फिर चौंकाने वाली खबर सामने आई है। गांधीनगर थाना क्षेत्र…
सीएम हेल्पलाइन की शिकायत पर खनिज विभाग का सख्त एक्शन, अवैध रेत और गिट्टी परिवहन में 6 ट्रैक्टर जब्त

सीएम हेल्पलाइन की शिकायत पर खनिज विभाग का सख्त…

Spread the loveरायपुर-सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण की दिशा में लगातार की जा रही कार्रवाई का…