• 19/02/2024

चौंकाने वाला सर्वे: लोकसभा चुनाव में NDA को बड़ा धक्का, विपक्षी गठबंधन के लिए अच्छी खबर, BJP की उड़ जाएगी नींद

चौंकाने वाला सर्वे: लोकसभा चुनाव में NDA को बड़ा धक्का, विपक्षी गठबंधन के लिए अच्छी खबर, BJP की उड़ जाएगी नींद
Spread the love

दो महीने बाद लोकसभा का चुनाव होना है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित बीजेपी और उनके सहयोगी एनडीए गठबंधन चुनाव में 400 प्लस सीटें लाने का दावा कर रहे हैं। इन दावों के बीच एक नया सर्वे सामने आया है, जो बीजेपी के साथ ही NDA गठबंधन की भी नींदे उड़ा सकता है। वहीं विपक्षी गठबंधन के लिए थोड़ी से अच्छी खबर भी है।

2024 में होने जा रहे लोकसभा चुनाव के लिए मूड ऑफ द नेशन का सर्वे आया है। इस सर्वे में NDA गठबंधन के लिए एक बुरी खबर है। सर्वे के मुताबिक गठबंधन को 2019  के मुकाबले कम सीटें मिलने का अनुमान है। ये नुकसान बीजेपी को होता नजर आ रहा है। वहीं इंडिया गठबंधन को सीटों का अच्छा खासा फायदा होता दिख रहा है।

NDA को नुकसान

NDA के लिए राहत भरी खबर ये है कि इस सर्वे में गठबंधन को 335 सीटें मिल सकती है। जो कि बहुमत के आंकड़े से ज्यादा है। वहीं INDIA गठबंधन को 166 सीटें मिलने का अनुमान है। जबकि अन्य के खाते में 42 सीटें जा सकती है। 2019 के मुकाबले इस चुनाव में बीजेपी को 18 सीटों का नुकसान होता नजर आ रहा है।

INDIA गठबंधन के लिए फील गुड

वहीं सर्वे के मुताबिक विपक्षी गठबंधन को इस चुनाव में 75 सीटों का फायदा होता नजर आ रहा है। हालांकि विपक्षी गठबंधन बहुमत के आंकड़े से काफी पीछे है।

2019 का ये था परिणाम

आपको बता दें साल 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में बीजेपी को 303 सीटें मिली थीं। वहीं गठबंधन को 353 सीटों पर जीत मिली थी। जबकि कांग्रेस को 52 सीटें प्राप्त हुई थी। साथ ही विपक्षी गठबंधन यूपीए को 91 पर जीत मिली थी।

इसे भी पढ़ें: महिला सब इंस्पेक्टर से मारपीट, बनाया बंधक, जुआ अड्डे पर छापा मारने पहुंची थी 

Related post

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से सेवा सेतु बना सुशासन का सशक्त डिजिटल माध्यम

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से सेवा सेतु बना…

Spread the loveप्रदेशवासियों को 441 से अधिक शासकीय सेवाएं एक ही ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर मिल रहीं, सुश्री संतोषी सिंह को सहजता…
विश्व युवा कौशल दिवस पर वित्त मंत्री चौधरी ने युवाओं को दी शुभकामनाएं

विश्व युवा कौशल दिवस पर वित्त मंत्री चौधरी ने…

Spread the love00 कौशल विकास से आत्मनिर्भर भारत और विकसित छत्तीसगढ़ का सपना होगा साकार : चौधरी रायपुर। विश्व युवा कौशल…
नकटी गांव में हुई बुलडोजर कार्रवाई, गर्भगृह में पहुंचने वाले कांग्रेस के 34 विधायक निलंबित

नकटी गांव में हुई बुलडोजर कार्रवाई, गर्भगृह में पहुंचने…

Spread the loveरायपुर। नकटी गांव में हुई बुलडोजर कार्रवाई को लेकर बुधवार को विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ और कांग्रेस ने इस…