• 19/02/2024

महिला सब इंस्पेक्टर से मारपीट, बनाया बंधक, जुआ अड्डे पर छापा मारने पहुंची थी

महिला सब इंस्पेक्टर से मारपीट, बनाया बंधक, जुआ अड्डे पर छापा मारने पहुंची थी
Spread the love

जुआ के अड्डे पर छापा मारने पुलिस कर्मियों के साथ पहुंची महिला सब इंस्पेक्टर ही बंधक बना ली गई। सूचना मिलते ही आसपास के थाने से पुलिस बल मौके पर पहुंचा और बंधक बनाए गए पुलिस कर्मियों को आजाद कराया। मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर 20 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

मामला ओडिशा के बालासोर जिला का है। तलसा मरीन पुलिस थाना की प्रभारी निरीक्षक (IIC) चंपाबती सोरेन तीन पुलिस कर्मियों के साथ रविवार रात पेट्रोलिंग पर निकली थी। इसी दौरान उन्हें उदयपुर गांव के पास एक घर में जुआ खेले जाने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही महिला सब इंस्पेक्टर मौके पर पहुंच गई।

गांव वालों ने जैसी ही पुलिस को देखा, उन्हें घेर लिया। उनके साथ न सिर्फ बंधक बनाया गया बल्कि उनके साथ मारपीट तक की गई। इसकी सूचना मिलने पर भोगराई पुलिस थाना और चंदनेश्वर पुलिस चौकी की टीम दल-बल के साथ मौके पर पहुंच गई। बड़ी संख्या पुलिस कर्मियों को देख सारे बदमाश मौके से फरार हो गए। बंधक बनाए गए पुलिस कर्मियों को आजाद कराया गया।

जलेश्वर एसडीओपी दिलीप साहू ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि अवैध जुआ की सूचना मिलने पर आईआईसी और उसके कर्मचारी मौके पर पहुंचे थे। इस दौरान उनकी स्थानीय लोगों से बहस हो गई। स्थानीय लोगों ने उनके साथ हाथापाई की और उन्हें बंधक बना लिया। इस मामले की जांच चल रही है। आरोपियों के खिलाफ कानून के मुताबिक कार्रवाई की जा रही है। 20 लोगों को हिरासत में लिया गया है।

इसे भी पढ़ें: Narayan Kavach: नारायण कवच से सारे संकट होंगे खत्म, जानें पूजा विधि 

Related post

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से सेवा सेतु बना सुशासन का सशक्त डिजिटल माध्यम

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से सेवा सेतु बना…

Spread the loveप्रदेशवासियों को 441 से अधिक शासकीय सेवाएं एक ही ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर मिल रहीं, सुश्री संतोषी सिंह को सहजता…
विश्व युवा कौशल दिवस पर वित्त मंत्री चौधरी ने युवाओं को दी शुभकामनाएं

विश्व युवा कौशल दिवस पर वित्त मंत्री चौधरी ने…

Spread the love00 कौशल विकास से आत्मनिर्भर भारत और विकसित छत्तीसगढ़ का सपना होगा साकार : चौधरी रायपुर। विश्व युवा कौशल…
नकटी गांव में हुई बुलडोजर कार्रवाई, गर्भगृह में पहुंचने वाले कांग्रेस के 34 विधायक निलंबित

नकटी गांव में हुई बुलडोजर कार्रवाई, गर्भगृह में पहुंचने…

Spread the loveरायपुर। नकटी गांव में हुई बुलडोजर कार्रवाई को लेकर बुधवार को विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ और कांग्रेस ने इस…