• 20/02/2024

एक्टर ऋतुराज सिंह का निधन, कार्डियक अरेस्ट से मौत, मातम में इंडस्ट्री

एक्टर ऋतुराज सिंह का निधन, कार्डियक अरेस्ट से मौत, मातम में इंडस्ट्री
Spread the love

एक और मशहूर कलाकार ने दुनिया छोड़ दी। बॉलीवुड और टीवी की दुनिया के फेमस कलाकार ऋतुराज सिंह (Rituraj Singh) का निधन हो गया है। 59 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। कार्डियक अरेस्ट को उनकी मौत की वजह बताई जा रही है। ऋतुराज सिंह के अचानक निधन से इंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को बड़ा झटका लगा है। इंडस्ट्री में मातम पसर गया है। ऋतुराज सिंह टीवी शोज, वेब सीरीज और फिल्मों में अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते थे।

 

एक्टर अमित बहल ने ऋतुराज की मौत की पुष्टि की है। उऩ्होंने बताया कि बीती रात तकरीबन 12ः30 के आसपास एक्टर को कार्डियक अरेस्ट आया था। जिसकी वजह से उऩका निधन हो गया। ऋतुराज को पैंक्रियाज से संबंधित समस्याएं थी, जिसका इलाज चल रहा था।

ऋतुराज सिंह टीवी के अलावा फिल्मों और वेब सीरीज में भी काम किया। हर किस्म के किरदार पर उन्होंने न भूलने वाले अपने अभिनय की छाप छोड़ जाते थे। टीवी शोज में दिया और बाती, हिटलर दीदी, अदालत, आहट, शपथ और अनुपमा में भी उन्हें देखा गया था।

इन फिल्मों और वेब सीरीज में दिखाया दमदार अभिनय

ऋतुराज ने सत्यमेव जयते 2, यारियां 2, बद्रीनाथ की दुल्हनियां, द मास्टरपीस जैसी फिल्मों में भी काम किया। इसके अलावा इंडियन पुलिस फोर्स, क्रिमिनल जस्टिस, मेड इन हैवन जैसी कई वेब सीरीज में अपनी दमदार एक्टिंग के जरिए फैन्स का दिल जीता।

इसे भी पढ़ें: राहुल गांधी को बड़ी राहत, कोर्ट ने दी जमानत, अमित शाह पर आपत्तिजनक टिप्पणी का है मामला 

Related post

राज्यपाल से प्रशिक्षु डिप्टी कलेक्टरों ने की सौजन्य मुलाकात

राज्यपाल से प्रशिक्षु डिप्टी कलेक्टरों ने की सौजन्य मुलाकात

Spread the love00 सेवा भाव, संवेदनशीलता और तार्किक निर्णय से निभाएं दायित्व – डेका रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने कहा कि प्रशासनिक…
‘कांकेयर’ ब्रांड बना ग्रामीण महिलाओं की पहचान शुद्ध जैविक उत्पादों की लगातार बढ़ रही मांग

‘कांकेयर’ ब्रांड बना ग्रामीण महिलाओं की पहचान शुद्ध जैविक…

Spread the loveरायपुर :-  राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के अंतर्गत महिला स्वसहायता समूहों द्वारा तैयार ‘कांकेयर’ ब्रांड तेजी से अपनी…
महतारी वंदन योजना से माताओं और बहनों के जीवन में आया आत्मविश्वास और आर्थिक स्वावलंबन : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

महतारी वंदन योजना से माताओं और बहनों के जीवन…

Spread the love महिलाओं को मिल रहा योजनाओं का सीधा लाभ  महिला सशक्तिकरण, रोजगार, पर्यटन, उद्योग और सुशासन के विजन को मुख्यमंत्री…