• 22/02/2024

रतनपुर में पुजारी पर हमला, आर्मी का रिटायर्ड अफसर बताकर की मारपीट

रतनपुर में पुजारी पर हमला, आर्मी का रिटायर्ड अफसर बताकर की मारपीट
Spread the love

बिलासपुर। रतनपुर में एक बदमाश ने पुजारी पर हमला कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही रतनपुर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उसके बाद भी बदमाश के हौसले बुलंद हैं। वह पुजारी को जान से मारने की धमकी देता फिर रहा है।

इधर मारपीट से डरे सहमे पुजारी ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। वहीं पुजारी पर हमले की खबर से रतनपुर के लोगों में गुस्सा है। आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठ रही है।

असल में बिहार का रहने वाला आरोपी बाल मोहन दुबे रतनपुर में ही एक किराए के मकान में रहता है। बताया जाता है कि वह आपराधिक घटनाओं में संलिप्त रहा है और लोगों में अपनी धौंस जमाने के लिए वह खुद को आर्मी का रिटायर्ड अफसर बताता है। लेकिन जब पुलिस ने उससे दस्तावेज मांगे तो वह गोलमोल जवाब देते हुए थाने से चलते बना।

उसने पुजारी पंडित राजेंद्र दुबे को जमीन दिखाने के बहाने अपने साथ एक गांव में ले गया। वहां उसने पीड़ित के साथ गाली गलौच कर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। जब से पीड़ित पुजारी ने पुलिस को जानकारी दी है। तभी से आरोपी बाल मोहन दुबे उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहा है।

आरोपी बदमाश है इसलिए अनहोनी की आशंका से पुजारी दहशत में है और सुरक्षा की गुहार लगा रहे हैं। इधर, पुलिस ने कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिया है। दूसरी ओर धर्म नगरी रतनपुर में पुजारी पर हुए हमले के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है।

Related post

ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए मंत्री राजेश अग्रवाल ने दिए अधिकारियों को निर्देश…..

ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए मंत्री…

Spread the loveरायपुर: पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री  राजेश अग्रवाल ने आज लखनपुर विकासखंड के ग्राम कटकोना पहुंचकर क्षेत्रवासियों से सीधा संवाद किया।…
विद्यार्थियों ने देखी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और ‘वंदे मातरम’ पर आधारित छायाचित्र प्रदर्शनी…..

विद्यार्थियों ने देखी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और ‘वंदे मातरम’…

Spread the loveरायपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर के कचहरी चौक स्थित ऐतिहासिक टाउन हॉल में जनसंपर्क विभाग द्वारा…
भौतिक प्रगति के साथ अपनी समृद्ध परंपरा और मानवीय मूल्यों को सहेजकर रखना ही सच्चा विकास- मंत्री टंक राम वर्मा

भौतिक प्रगति के साथ अपनी समृद्ध परंपरा और मानवीय…

Spread the loveरायपुर: ​बिलासपुर जिला स्थित बिल्हा विकासखंड के ग्राम कड़ार में आयोजित  भूमिपूजन समारोह को संबोधित करते हुए प्रदेश के राजस्व…