• 23/02/2024

CBI 2-3 दिन में अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करेगी, AAP नेता सौरभ भारद्वाज का दावा

CBI 2-3 दिन में अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करेगी, AAP नेता सौरभ भारद्वाज का दावा
Spread the love

केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करने वाली है। केजरीवाल को शाम तक नोटिस आ जाएगा और 2 से 3 दिनों के बीच केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। ये दावा दिल्ली सरकार में मंत्री और आप नेता सौरभ भारद्वाज ने किया है। उनका कहना है कि उन्हें विस्वस्त सूत्रों से ये जानकारी मिली है।

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि इंडिया गठबंधन की मीटिंग चल रही थी। खबर आऩे लगी की आम आदमी पार्टी और कांग्रेस का गठबंधन हो गया है। कौन सी पार्टी किस राज्य में कितनी सीटों पर लड़ेगी। तभी ईडी का सातवां नोटिस दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आता है। हमें विश्वस्त लोगों से ये जानकारी मिली है कि सीबीआई केजरीवाल को गिरफ्तार करने वाली है।

सौरभ भारद्वाज ने कहा, ”भाजपा के अंदर घबराहट ज्यादा है ।400 पार जाने वाला आदमी अपने एक्स गवर्नर (सत्यपाल मलिक) के घर ईडी नहीं भेजा करता। जो आदमी हार रहा होता है ये उसके लक्षण होते हैं। आप केजरीवाल जी को गिरफ्तार करना चाहें तो कर लें, लेकिन ये गठबंधन होने जा रहा है यह रुकने वाला नहीं है।”

उन्होंने कहा कि अगर देश को बचाना है तो देश की छोटी पार्टियों को अपना हित त्याग के गठबंधन करना होगा।

Related post

भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने दी श्रद्धांजलि…..

भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर…

Spread the loveरायपुर: भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने…
पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया सादर नमन….

पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि…

Spread the loveरायपुर: छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री  ओपी चौधरी ने छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता, नए भारत के स्वप्नदृष्टा एवं पूर्व प्रधानमंत्री ‘भारत…
CG-इस स्टेशन में ट्रेन से उतरते ही मिलेगी किराये की बाइक,जानें कितना देना होगा किराया…

CG-इस स्टेशन में ट्रेन से उतरते ही मिलेगी किराये…

Spread the loveबिलासपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर अपनी…