• 27/02/2024

भारत के पहले स्पेश मिशन में जाएंगे ये 4 एस्ट्रोनॉट, गगनयान से करेंगे अंतरिक्ष यात्रा

भारत के पहले स्पेश मिशन में जाएंगे ये 4 एस्ट्रोनॉट, गगनयान से करेंगे अंतरिक्ष यात्रा
Spread the love

भारत के पहले मानव स्पेश मिशन ‘गगनयान’ से अंतरिक्ष में जाने वाले चारों एस्ट्रोनॉट्स के नाम सामने आ गए हैं। पीएम मोदी ने देश से उनका परिचय कराया। इससे पहले उन्होंने गगनयान मिशन की प्रगति की समीक्षा की और चारों एस्ट्रोनॉट से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं दी।

जो चार एस्ट्रोनॉट गगनयान से अंतरिक्ष जाएंगे उनमें फाइटर पायलट प्रशांत बालकृष्णन नायर, अंगद प्रताप, अजीत कृष्णन और शुभांशु शुक्ला शामिल हैं। इनमें प्रशांत नायर वायु सेना में ग्रुप कैप्टन के तौर पर कार्यरत हैं।

ये चारों पायलट भारत में हर तरह के फाइटर जेट्स उड़ा चुके हैं। इन सभी की ट्रेनिंग रूस के जियोजनी शहर में स्थित रूसी स्पेस ट्रेनिंग सेंटर में हुई है। अभी ये बेंगलुरु के एस्ट्रोनॉट ट्रेनिंग फैसिलिटी में रहकर ट्रेनिंग ले रहे हैं।

ऐसे हुआ चयन

एस्ट्रोनॉट चुनने के लिए सेलेक्शन इंस्टीट्यूट ऑफ एयरोस्पेस मेडिसिन (IAM) ने गगनयान मिशन के लिए ट्रायल लिया था। इसमें देशभर से सैकड़ों पायलट पास हुए थे। इनमें से टॉप 12 का चयन किया गया। कई राउंड के बाद वायुसेना के इन चार पायलटों को गगनयान मिशन के लिए चुना गया।

पूरी हुई ट्रेनिंग

इन चारों पायलटों को आगे की ट्रेनिंग के लिए रूस भेजा गया था। यहां इनकी कई तरह की ट्रेनिंग हुई। ट्रेनिंग के दौरान उड़ान के साथ ही फिटनेस पर भी ध्यान दिया गया। साल 2021 में इनकी ट्रेनिंग पूरी हुई। गगनयान मिशन के लिए इन चारों को नहीं भेजा जाएगा। बल्कि इनमें से 2 या 3 को ही फाइनल मिशन के लिए चुना जाएगा।

Related post

CG- बाल संप्रेक्षण गृह से अपचारी बालक फरार, सुरक्षा कर्मियों को चकमा देकर हुआ रफूचक्कर…

CG- बाल संप्रेक्षण गृह से अपचारी बालक फरार, सुरक्षा…

Spread the loveकोरबा। जिले के बाल संप्रेक्षण गृह से एक बार फिर अपचारी बालक के फरार होने का मामला सामने आया…
13 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी, विभाग ने 15 दिनों में मांगा जवाब, इस वजह से गिरी गाज, जाने पूरा मामला…!!

13 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी, विभाग ने…

Spread the loveरायपुर। नागरिकों द्वारा सीएम हेल्पलाइन-1076 पर दर्ज कराई गई शिकायतों के समाधान को लेकर राज्य शासन बेहद गंभीर है।…
शिक्षकों के ट्रांसफर का आदेश निकला फर्जी, शिक्षा विभाग के लेटरहेड और हस्ताक्षर का हुआ दुरुपयोग, अब डीपीआई ने इन जिलों के डीईओ से मांगी जानकारी…..

शिक्षकों के ट्रांसफर का आदेश निकला फर्जी, शिक्षा विभाग…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग में 19 शासकीय कर्मचारियों के स्थानांतरण से जुड़ा एक फर्जी आदेश सामने आया…