• 27/02/2024

मिशन गगनयान के कौन हैं वो 4 गोपनीय अंतरिक्ष यात्री, PM मोदी के ऐलान से पहले ही हो गया खुलासा! जानिए..

मिशन गगनयान के कौन हैं वो 4 गोपनीय अंतरिक्ष यात्री, PM मोदी के ऐलान से पहले ही हो गया खुलासा! जानिए..
Spread the love

भारत के पहले मानव स्पेस मिशन ‘गगनयान’ के लिए चुने गए एस्ट्रोनॉट्स के नाम का खुलासा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज ऐलान करेंगे। गगनयान मिशन के लिए चार एस्ट्रोनॉट्स को ट्रेनिंग दी गई है। साल 2018 में पीएम मोदी ने भारत के पहले मानव स्पेस मिशन ‘गगनयान’ की घोषणा की थी, तब से लेकर अब तक इन चारों एस्ट्रोनॉट्स के नाम को गोपनीय रखा गया था।

पीएम मोदी अपने दो दिवसीय दक्षिण भारत दौरे पर आज केरल में ‘विक्रम साराभाई स्पेस सेंटर’ (VSSC) का दौरा करेंगे। यहां पर वे मिशन के लिए सेलेक्ट हुए पायलटों के नाम का ऐलान करेंगे। पीएम मोदी यहां गगनयान मिशन की तैयारियों का जायजा लेंगे। इसके साथ ही पीएम मोदी लगभग 1800 करोड़ रुपये की तीन महत्वपूर्ण स्पेस इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स का भी उद्घाटन करने वाले हैं।

1800 करोड़ के इन तीन प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन करेंगे

पीएमओ द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री मोदी जिन तीन प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन करने वाले हैं, उसमें श्रीहरिकोटा में स्थित सतीश धवन स्पेस सेंटर में PSLV इंटीग्रेशन फैसिलिटी, महेंद्रगिरी में इसरो प्रोपल्शन कॉम्पलैक्स में सेमी-क्रायोजेनिक इंटीग्रेटेड इंजन और स्टेज टेस्ट फैसिलिटी और VSSC में ट्राइसोनिक विंड टनल शामिल हैं। PSLV इंटीग्रेशन फैसिलिटी के जरिए हर साल लॉन्च होने वाले 6 पीएसएलवी रॉकेट्स की क्षमता को बढ़ाकर 15 कर दिया जाएगा।

ये चार एस्ट्रोनॉट्स जाएंगे अंतरिक्ष

सूत्रों के मुताबिक जिन चार एस्ट्रोनॉट्स का गगनयान मिशन के लिए साल 2018 में चयन किया गया था। उनमें ग्रुप कैप्टन प्रशांत नायर, अंगद प्रताप, अजित कृष्ण और विंग कमांडर शुभांशु शुक्ला हैं। इन सभी एस्ट्रोनॉट्स ने ट्रेनिंग के कई चरणों को पारकर मिशन के आखरी चरण में पहुंचे हैं।

कोविड काल के दौरान इन चारों पायलटों ने रूस के ज्वयोज्दनी गोरोडोक शहर में रहते हुए अपनी एक साल के ट्रेनिंग को पूरा किया है। अब इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन (इसरो) की एक यूनिट में उन्हें गगनयान मिशन के बारे में डिटेल से बताया जा रहा है। इन सभी को बेंगलुरू में एस्ट्रोनोट ट्रेनिंग फैसिलिटी में भी ट्रेनिंग दी गई है। मंगलवार को ये सभी इसरो की VSSC फैसिलिटी में मौजूद रहेंगे। यहां इनके नाम का आधिकारीक ऐलान होगा।

Related post

CG : जन्मदिन की खुशियां मातम में बदलीं, शिवनाथ नदी में नहाने उतरे दो किशोर बहे, एक का शव मिला, दूसरे की तलाश जारी

CG : जन्मदिन की खुशियां मातम में बदलीं, शिवनाथ…

Spread the loveदुर्ग। जिले के पुलगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गनियारी/पीपर छेड़ी स्थित शिवनाथ नदी में शनिवार को जन्मदिन मनाने पहुंचे…
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर गजेंद्र यादव का बयान, बोले- ‘उन्हें इस्तीफा वापस लेना चाहिए’

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर गजेंद्र यादव का बयान,…

Spread the loveदुर्ग। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर छत्तीसगढ़ के शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने बड़ा बयान…
मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना से बदली नीलिमा की जिंदगी, सिलाई प्रशिक्षण ने दिया आत्मनिर्भरता का नया रास्ता

मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना से बदली नीलिमा की जिंदगी,…

Spread the love00 घर से शुरू किया सफल स्वरोजगार रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित मुख्यमंत्री…