• 03/03/2024

नहीं कर पाए चोरी तो बैंक में ही लगा दिया आग, समय पर पहुंच गई पुलिस और..

नहीं कर पाए चोरी तो बैंक में ही लगा दिया आग, समय पर पहुंच गई पुलिस और..
Spread the love

छत्तीसगढ़ के पत्थलगांव में चोरों ने जमकर तांडव मचाया। बैंक के अंदर घुसे चोर जब लॉकर तोड़ने में असफल हुए तो उन्होंने बैंक में आग लगा दी। इस आगजनी की घटना में बैंक के कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जल कर नष्ट होने की आशंका जताई जा रही है।

घटना शनिवार-रविवार दरम्यानी रात की है। पत्थलगांव पुलिस रात्रि गश्त में थी, इसी दौरान उनकी नजर रायगढ़ रोड में स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) से उठते धुएं पर पड़ी। थाना प्रभारी ने तत्काल इसकी सूचना फायर ब्रिगेड और बैंक मैनेजर को दी। मौके पर पहुंची दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। जांच के दौरान बैंक की दीवार में बड़ा छेद नजर आया।

बैंक में चोरी और आगजनी की आशंका से सीसीटीवी  की फुटेज खंगाली गई। जिसमें बैंक में नकाबपोश चोर नजर आए। बताया जा रहा है कि चोर बैंक के लॉकर को तोड़ने में असफल रहे। बैंक में रखी रकम  सुरक्षित है। फिलहाल इस मामले में पत्थलगांव पुलिस ने अपनी जांच शुरु कर दी है।

आपको बता दें इससे पहले भी पत्थलगांव के इस स्टेट बैंक में चोर सेंध लगाकर लाखों रुपये की चोरी कर चुके हैं। हालांकि बाद में पुलिस ने उन्हे धर दबोचा था।

Related post

उप मुख्यमंत्री  विजय शर्मा ने राष्ट्रपति भवन से आमंत्रण मिलने पर रेणुका गोस्वामी को दी बधाई

उप मुख्यमंत्री  विजय शर्मा ने राष्ट्रपति भवन से आमंत्रण…

Spread the loveधमतरी की बेटी ने कौशल विकास के दम पर रची सफलता की नई इबारत, स्वतंत्रता दिवस समारोह में होंगी…
छत्तीसगढ़ की दो खिलाड़ी भारतीय महिला जूनियर हॉकी टीम में, चीन में होने वाले एशिया कप में दिखाएंगी दम

छत्तीसगढ़ की दो खिलाड़ी भारतीय महिला जूनियर हॉकी टीम…

Spread the loveराष्ट्रीय टीम में चुनी गईं कांसाबेल की मधु सिदार और बोड़ला की गीता यादव खेलो इंडिया एक्सीलेंस सेंटर, बिलासपुर…
मुख्यमंत्री साय ने की जनसंपर्क विभाग के ‘मुस्कुराता बस्तर’ पहल की सराहना

मुख्यमंत्री साय ने की जनसंपर्क विभाग के ‘मुस्कुराता बस्तर’…

Spread the loveकार्टून कला बच्चों में रचनात्मकता, संवेदनशीलता और सकारात्मक सोच विकसित करने का सशक्त माध्यम : मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय कार्टून…