• 02/03/2024

कौन हैं वो इकलौते मुस्लिम कैंडिडेट, जिन्हें BJP ने दिया टिकट

कौन हैं वो इकलौते मुस्लिम कैंडिडेट, जिन्हें BJP ने दिया टिकट
Spread the love

आगामी लोकसभा चुनाव के ल‍िए BJP ने शनिवार 2 मार्च को 195 उम्मीदवारों की पहली ल‍िस्‍ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में पार्टी ने केरल के मल्लापुरम से इकलौते मुस्‍ल‍िम कैंड‍िडेट डॉ. अब्‍दुल सलाम को चुनावी मैदान में उतारा है।

डॉ अब्‍दुल सलाम साल 2021 के व‍िधानसभा चुनाव में तिरूर विधानसभा सीट से चुनाव लड़े थे। आईयूएमएल (IUML) के कैंडिडेट कुरुक्कोली मोइदीन ने इस चुनाव में जीत हासिल की थी। उन्होंने न‍िर्दलीय उम्मीदवार अशरफ को हराया था। डॉ अब्‍दुल सलाम इस चुनाव में तीसरे नंबर पर थे।

आपको बता दें बीजेपी ने उत्तर प्रदेश की 80 में से 51 सीटों पर प्रत्‍याश‍ियों के नामों का ऐलान क‍िया है। वहीं पश्‍च‍िम बंगाल से 26, मध्‍य प्रदेश की 24, राजस्थान की 15, केरल की 12, तेलंगाना की 9, असम की 11, गुजरात की 15, झारखंड की 11, दिल्ली की 5, जम्‍मू कश्‍मीर की 2, उत्तराखंड की 3 सीट के अलावा छत्तीसगढ़, गोवा, अंडमान और दमन दीव की 1-1 सीटों पर भी नामों का ऐलान क‍िया है।

 

 

Related post

‘स्टेटकॉन 2026’ में 2047 के ‘विकसित भारत’ के लिए ‘विकसित छत्तीसगढ़’ का शंखनाद

‘स्टेटकॉन 2026’ में 2047 के ‘विकसित भारत’ के लिए…

Spread the love00 नए विकास मॉडल और भविष्य की नीतियों पर हुआ महामंथन रायपुर। छत्तीसगढ़ के रियल एस्टेट सेक्टर को एक…
कवर्धा में विकास की रफ्तार को मिलेगी नई सड़क, ₹54 करोड़ से बनेगा 7.8 किमी फोरलेन

कवर्धा में विकास की रफ्तार को मिलेगी नई सड़क,…

Spread the loveकवर्धा/राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर कवर्धा शहर के आवागमन को सुगम बनाने के लिए 54 करोड़ रुपए की लागत से 7.8…
Today Weather update : राजधानी समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट, 50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Today Weather update : राजधानी समेत कई जिलों में…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदला हुआ है। बंगाल की खाड़ी में बने मौसम तंत्र के…