• 03/03/2024

नमो ऐप के जरिए PM मोदी ने बीजेपी को दिया चंदा, जानें कितनी रकम की डोनेट

नमो ऐप के जरिए PM मोदी ने बीजेपी को दिया चंदा, जानें कितनी रकम की डोनेट
Spread the love

लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी करने के साथ ही बीजेपी ने नमो ऐप के जरिए अपना चंदा अभियान शुरु कर दिया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपनी पार्टी (BJP) को नमो ऐप के जरिए 2 हजार रुपये का चंदा दिया है। पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने एक्स पर लिखा, “मुझे पार्टी में योगदान देकर खुशी हो रह है। एक विकसित भारत के निर्माण के हमारे प्रयासों को मजबूत करें।”

इसके साथ ही पीएम मोदी ने आम जनता से भी बीजेपी को चंदा देने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा, “मैं सभी लोगों से नमो ऐप के माध्यम से डानेशन कर भारत के निर्माण का हिस्सा बनने का भी आग्रह करता हूं।”

इसे भी पढ़ें: Arrest: CBI ने NHAI के जीएम को किया गिरफ्तार, 20 लाख की ली थी रिश्वत, तलाशी में 45 लाख जब्त 

इसे भी पढ़ें: BJP से टिकट मिलने के 24 घंटे के भीतर भोजपुरी सुपरस्टार ने चुनाव लड़ने से किया इंकार, मना करने की ये है वजह 

पीएम मोदी से पहले बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी पार्टी को चंदा दिया था। उन्होंने बीजेपी को 1 हजार रुपये का चंदा दिया। चंदे की रसीद का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए उन्होंने एक्स पर लिखा, “मैंने भारत को विकसित भारत बनाने के पीएम मोदी के दृष्टिकोण को अपना व्यक्तिगत समर्थन देने के लिए बीजेपी को डोनेशन दिया है। आइए हम सभी आगे आएं और नमो ऐप का के मध्यम से इस डोनेशन फॉर नेशन बिल्डिंग जन आंदोलन में शामिल हों।”

इसे भी पढ़ें: जनरल टिकट ले AC कोच में चढ़ी महिला, गुस्साए TTE ने चलती ट्रेन से दिया धक्का, हालत गंभीर 

Related post

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर राष्ट्रपति मुर्मू का संदेश: योग से जुड़ेगा विश्व, शांति और सद्भाव का होगा विस्तार

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर राष्ट्रपति मुर्मू का संदेश: योग…

Spread the love जबलपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मध्य प्रदेश के जबलपुर में आयोजित भव्य सामूहिक योग…
Rahul Gandhi Chhattisgarh Visit Today : राहुल गांधी का छत्तीसगढ़ दौरा आज, कांग्रेस जिलाध्यक्षों के साथ करेंगे चर्चा

Rahul Gandhi Chhattisgarh Visit Today : राहुल गांधी का…

Spread the love रायपुर :- लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी 21 जून को छत्तीसगढ़ दौरे पर आएंगे, जहां वे हाल ही में…
रायपुर कृषि विश्वविद्यालय में राज्यपाल डेका, विधायक और कलेक्टर ने किया योग

रायपुर कृषि विश्वविद्यालय में राज्यपाल डेका, विधायक और कलेक्टर…

Spread the loveरायपुर। राज्यपाल रमेन डेका आज इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय योग शिविर में बतौर मुख्य अतिथि सम्मिलित हुए। राज्यपाल ने…