• 03/03/2024

BJP से टिकट मिलने के 24 घंटे के भीतर भोजपुरी सुपरस्टार ने चुनाव लड़ने से किया इंकार, मना करने की ये है वजह

BJP से टिकट मिलने के 24 घंटे के भीतर भोजपुरी सुपरस्टार ने चुनाव लड़ने से किया इंकार, मना करने की ये है वजह
Spread the love

बीजेपी ने लोकसभा चुनाव के लिए शनिवार को 195 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की। इन 195 उम्मीदवारों में भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह का भी नाम है। पवन सिंह को बीजेपी ने पश्चिम बंगाल की आसनसोल लोकसभा सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है। लेकिन टिकट मिलने के 24 घंटे के भीतर ही उन्होंने चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया है। उन्होंने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है।

पवन सिंह ने रविवार 3 मार्च को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया। उन्होंने ट्वीट कर कहा, “भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को दिल से आभार प्रकट करता हूं। पार्टी ने मुझ पर विश्वास करके आसनसोल का उम्मीदवार घोषित किया, लेकिन किसी कारण वश मैं आसनसोल से चुनाव नहीं लड़ पाऊंगा।”

इस विवाद के चलते किया इंकार

दरअसल जैसे ही पवन सिंह के नाम का ऐलान किया वैसे ही विपक्ष ने उनके द्वारा गाए गाने को लेकर निशाना साधा। कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में लिखा कि “भाजपा ने आसनसोल लोकसभा सीट पर जिस उम्मीदवार को उतारा है, उसके द्वारा बनाए गए कंटेंट को देखकर मेरा सिर शर्म से झुक गया। लोकतंत्र का अंत नजदीक ही है।”

उधर टीएमसी ने भी बंगाली महिलाओं को लेकर गाए गए गाने को लेकर उन पर निशाना साधा। टीएमसी नेताओं ने पवन सिंह द्वारा गाए गए गानों के पोस्टर और वीडियो शेयर करते हुए कहा कि जिस व्यक्ति ने बंगाली गीत, संस्कृति और महिलाओं का अपमान किया है, उसे बीजेपी ने अपना उम्मीदवार बनाया है।

राज्यसभा सांसद साकेत गोखले ने ट्वीट कर कहा, “मुझे रविवार सुबह आपके न्यूजफीड पर ये सब लाने के लिए दुख है। लेकिन पीएम मोदी के पाखंड को दिखाने के लिए ऐसा करना जरूरी है। बीजेपी ने कल भोजपुरी गायक पवन सिंह को पश्चिम बंगाल के आसनसोल से अपना लोकसभा उम्मीदवार घोषित किया। पवन सिंह ऐसे वीडियो बनाते हैं, जो बेहद अश्लील और महिला विरोधी होते हैं। उन्होंने अपने गानों से बंगाल की महिलाओं को निशाना बनाया है।”

Related post

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर राष्ट्रपति मुर्मू का संदेश: योग से जुड़ेगा विश्व, शांति और सद्भाव का होगा विस्तार

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर राष्ट्रपति मुर्मू का संदेश: योग…

Spread the love जबलपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मध्य प्रदेश के जबलपुर में आयोजित भव्य सामूहिक योग…
Rahul Gandhi Chhattisgarh Visit Today : राहुल गांधी का छत्तीसगढ़ दौरा आज, कांग्रेस जिलाध्यक्षों के साथ करेंगे चर्चा

Rahul Gandhi Chhattisgarh Visit Today : राहुल गांधी का…

Spread the love रायपुर :- लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी 21 जून को छत्तीसगढ़ दौरे पर आएंगे, जहां वे हाल ही में…
रायपुर कृषि विश्वविद्यालय में राज्यपाल डेका, विधायक और कलेक्टर ने किया योग

रायपुर कृषि विश्वविद्यालय में राज्यपाल डेका, विधायक और कलेक्टर…

Spread the loveरायपुर। राज्यपाल रमेन डेका आज इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय योग शिविर में बतौर मुख्य अतिथि सम्मिलित हुए। राज्यपाल ने…