• 05/03/2024

Maoist Link Case: पूर्व प्रोफेसर जीएन साईबाबा सहित सभी 6 बरी, हाईकोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा की रद्द

Maoist Link Case: पूर्व प्रोफेसर जीएन साईबाबा सहित सभी 6 बरी, हाईकोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा की रद्द
Spread the love

माओवादियों से कथित संबंध के मामले में दिल्ली विश्वविद्यालय के पूर्व प्रोफेसर जीएन साईबाबा सहित 5 अन्य को बॉम्बे हाईकोर्ट की नागपुर खंडपीठ ने बरी कर दिया है। जीएन साईबाबा और 5 अन्य लोगों को साल 2014 में माओवादी गुटों से जुड़े होने और भारत विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

गढ़चिरौली कोर्ट ने साईबाबा और अन्य आरोपियों को मामले में दोषी ठहराया था। अदालत ने उन्हें आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। जिसके बाद से सभी आरोपी जेल में बंद हैं। इनमें से एक आरोपी पांडु नरोटे की मौत हो गई है।

बॉम्बे हाईकोर्ट की नागपुर बेंच ने जीएन साईबाबा के साथ जिन आरोपियों को बरी किया है, उनमें महेश तिर्की, विजय तिर्की, हेम मिश्रा, नारायण सांगलीकर, प्रशांत राही और पांडु नरोटे का नाम शामिल है।

साईबाबा 90 फीसदी से ज्यादा शारीरिक रुप से अक्षम हैं। वे दिल्ली विश्वविद्यालय के राम लाल आनंद कॉलेज में प्रोफेसर थे। जेएनयू के छात्र हेम मिश्रा की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने साईबाबा को गिरफ्तार किया था। हेम मिश्रा ने मामले की जांच कर एजेंसियों के सामने दावा किया था कि वह छत्तीसगढ़ के अबुझमाड़ के जंगल में छिपे नक्सलियों और प्रोफेसर के बीच एक कूरियर का काम कर रहा था। जिसके बाद मई 2014 में पुलिस ने साईबाबा को गिरफ्तार किया था।

Related post

CG – बिस्तर में छिपा था काल, छात्रा को बनाया शिकार, अस्पताल जाते वक्त रास्ते में हुई दर्दनाक मौत…..

CG – बिस्तर में छिपा था काल, छात्रा को…

Spread the loveबिलासपुर। 24 सितंबर 2026| छत्तीसगढ़ बिलासपुर जिले के पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम कुकुर्दीकला में सर्पदंश से चौथी कक्षा…
CG – Love sex aur dhokha : सोशल मीडिया का प्यार बना जी का जंजाल, शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, फिर जो हुआ…..

CG – Love sex aur dhokha : सोशल मीडिया…

Spread the loveराजनांदगांव। फेसबुक में हुई जान पहचान के बाद शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म किए जाने का मामला…
दिवाली-छठ से पहले बड़ी राहत! त्योहारी सीजन में खाने का तेल होगा सस्ता, सरकार ने लिया यह बड़ा फैसला

दिवाली-छठ से पहले बड़ी राहत! त्योहारी सीजन में खाने…

Spread the loveनई दिल्ली।  केंद्र सरकार ने खाद्य तेलों के आयात पर लगने वाली बेसिक कस्टम्स ड्यूटी (BCD) में बड़ी कटौती…