• 05/03/2024

राम, हनुमान और भारत पर DMK नेता का विवादित बयान, बढ़ेगी INDIA गठबंधन की मुसीबत!

राम, हनुमान और भारत पर DMK नेता का विवादित बयान, बढ़ेगी INDIA गठबंधन की मुसीबत!
Spread the love

अपने विवादित बयानो को लेकर DMK नेता ए राजा फिर चर्चा में हैं। लोकसभा चुनाव के पहले ए राजा ने एक बार फिर विवादित ऐसा विवादित बयान दे दिया है, जिसका खामियाजा विपक्षी गठबंधन को भुगतना पड़ सकता है। डीएमके नेता ने भगवान राम, हनुमान और देश को लेकर विवादित अपमान जनक बातें कही है।

तमिल एक देश है

डीएमके नेता ने कहा कि भारत एक राष्ट्र नहीं बल्कि एक उपमहाद्वीप है। ए राजा ने कहा, ”भारत कभी राष्ट्र नहीं था। एक राष्ट्र का अर्थ है एक भाषा, एक परंपरा और एक संस्कृति। तभी यह एक राष्ट्र होता है। भारत एक राष्ट्र नहीं, बल्कि एक उपमहाद्वीप है। यहां तमिल एक राष्ट्र और एक देश है। मलयालम एक भाषा, एक राष्ट्र और एक देश है। उड़िया एक राष्ट्र, एक भाषा और एक देश है। ये सभी राष्ट्र मिलकर भारत बनाते हैं तो भारत देश नहीं है। यह एक उपमहाद्वीप है।”

गोमांस खाने से क्या समस्या है

राजा ने आगे कहा, ”मणिपुर में लोग कुत्ते का मांस खाते हैं इसे स्वीकार करें। यदि कोई समुदाय गोमांस खाता है तो आपको क्या समस्या है? क्या उन्होंने आपसे खाने के लिए कहा? इसलिए अनेकता में एकता होने के बाद भी हमारे बीच मतभेद हैं। इसे स्वीकार करो।”

जय श्री राम का नारा घृणास्पद

भगवान राम और हनुमान पर विवादास्पद बयान देते हुए राजा ने कहा,  ये आपके ईश्वर हैं। हम उस ईश्वर और भारत माता को कभी स्वीकार नहीं करेंगे। कह दो इनको, हम सब राम के शत्रु हैं। मुझे रामायण और भगवान राम पर विश्वास नहीं है। इस दौरान ए राजा ने भगवान हनुमान की तुलना बंदर से करते हुए ‘जय श्री राम’ के नारे को घृणास्पद बताया।

Related post

उप मुख्यमंत्री  विजय शर्मा ने राष्ट्रपति भवन से आमंत्रण मिलने पर रेणुका गोस्वामी को दी बधाई

उप मुख्यमंत्री  विजय शर्मा ने राष्ट्रपति भवन से आमंत्रण…

Spread the loveधमतरी की बेटी ने कौशल विकास के दम पर रची सफलता की नई इबारत, स्वतंत्रता दिवस समारोह में होंगी…
छत्तीसगढ़ की दो खिलाड़ी भारतीय महिला जूनियर हॉकी टीम में, चीन में होने वाले एशिया कप में दिखाएंगी दम

छत्तीसगढ़ की दो खिलाड़ी भारतीय महिला जूनियर हॉकी टीम…

Spread the loveराष्ट्रीय टीम में चुनी गईं कांसाबेल की मधु सिदार और बोड़ला की गीता यादव खेलो इंडिया एक्सीलेंस सेंटर, बिलासपुर…
मुख्यमंत्री साय ने की जनसंपर्क विभाग के ‘मुस्कुराता बस्तर’ पहल की सराहना

मुख्यमंत्री साय ने की जनसंपर्क विभाग के ‘मुस्कुराता बस्तर’…

Spread the loveकार्टून कला बच्चों में रचनात्मकता, संवेदनशीलता और सकारात्मक सोच विकसित करने का सशक्त माध्यम : मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय कार्टून…