• 09/03/2024

कांग्रेस को छत्तीसगढ़ में झटका, पूर्व विधायक सहित इस नेता ने छोड़ी पार्टी

कांग्रेस को छत्तीसगढ़ में झटका, पूर्व विधायक सहित इस नेता ने छोड़ी पार्टी
Spread the love

लोकसभा चुनाव 2024 से पहले छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। पूर्व विधायक चुन्नीलाल साहू ने पार्टी से इस्तीफा दिया है। पूर्व विधायक के अलावा जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष चोलेश्वर चंद्राकर ने भी पार्टी छोड़ दी है।

चुन्नीलाल साहू ने प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज को अपना इस्तीफा भेज दिया है। इस्तीफा देने के बाद उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट  एक्स पर इसकी जानकारी दी है।

चुन्नी लाल साहू साल 2008 में अकलतरा सीट से कांग्रेस की टिकट पर विधायक बने थे। साल 2013 और 2018 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। पिछले विधानसभा चुनाव में उन्होंने टिकट की दावेदारी की थी लेकिन पार्टी ने उनके बजाय राघवेन्द्र सिंह को चुनाव में उतारा था।

बताया जा रहा है कि वे पार्टी से लंबे समय से नाराज चल रहे थे। माना जा रहा है कि वे जल्दी ही बीजेपी का दामन थाम सकते हैं।

Related post

सेवा ही संकल्प अभियान के माध्यम से केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना है: मुख्यमंत्री साय

सेवा ही संकल्प अभियान के माध्यम से केंद्र व…

Spread the love 00 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का छत्तीसगढ़ से गहरा नाता रहा है रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है…
लक्ष्य हासिल करने के लिए जुनून जगाएं और मेहनत करें: राज्यपाल रमेन डेका

लक्ष्य हासिल करने के लिए जुनून जगाएं और मेहनत…

Spread the love चाम्पा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में नवनिर्मित सभाकक्ष का लोकार्पण ​वरिष्ठ शिक्षकों, मेधावी विद्यार्थियों और रोजगार प्राप्त युवाओं…
CG – सरकारी नौकरी का सपना दिखाकर लाखों की ठगी, पुलिस-होमगार्ड भर्ती के नाम पर बेरोजगारों को बनाया शिकार, ऐसे हुआ खुलासा

CG – सरकारी नौकरी का सपना दिखाकर लाखों की…

Spread the loveदुर्ग। जिले में  सरकारी नौकरी का सपना दिखाकर बेरोजगारों और उनके परिवारों से लाखों रुपये ठगने वाले दो आरोपियों पर पुलिस…