• 09/03/2024

Breaking: मंत्रालय में फिर बड़ा हादसा, वल्लभ भवन में लगी भीषण आग

Breaking: मंत्रालय में फिर बड़ा हादसा, वल्लभ भवन में लगी भीषण आग
Spread the love

मध्यप्रदेश के मंत्रालय में एक बार फिर आग लग गई. वल्लभ भवन की चौथी मंजिल पर आग लग गई. हालांकि आग कैसे और क्यों लगी इसकी जानकारी अभी तक नहीं मिल पाई है. अभी तक किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है.

दरअसल, भोपाल में भीषण हादसा देखने को मिला है. यहां मध्य प्रदेश की मंत्रालय बिल्डिंग जो कि भोपाल में स्थित है. उसमें भीषण आग लग गई है. बता दें कि मंत्रालय के चौथे माले पर यह आग लगी है. घटनास्थल पर दमकलकर्मी आग बुझाने की कोशिश में लगे हुए हैं.

कुछ लोगों के फंसे होने की खबर

वल्लभ भवन के तीसरी और चौथी मंजिल पर जहां आग लगी है, बताया जा रहा है कि वहां कुछ लोग फंसे हुए हैं. जोन-2 DCP श्रद्धा तिवारी ने बताया, राज्य सचिवालय ‘वल्लभ भवन’ में भीषण आग लग गई. मौके पर दमकल की गाड़ियां मौजूद हैं. उन्होंने बताया, फोर्स तुरंत यहां पहुंच गई थी. जितने भी फायर ब्रिगेड हैं उनको बुला लिया गया है. दूसरी और तीसरी मंजिल की आग पर काबू पा लिया गया है, चौथे मंजिल पर आग बुझाने की कोशिश जारी है. SDRF की टीम अंदर गई हुई है, अगर अंदर कोई भी अंदर फंसा होगा तो उसको निकालने की कार्रवाई जारी है.

Related post

10 साल के नाबालिग से कुकर्म, नमाज पढ़ने के दौरान बच्चों को बनाया हवस का शिकार, एक साल से कर रहा हैवानियत

10 साल के नाबालिग से कुकर्म, नमाज पढ़ने के…

Spread the loveजबलपुर में 10 साल के नाबालिग बच्चे से कुकर्म की घटना को अंजाम दिया गया है। बता दें की…
रफ्तार का कहर: ऑटो रिक्शा को ट्रक ने बुरी तरह से कुचला, मौके पर हुई 7 लोगों की मौत

रफ्तार का कहर: ऑटो रिक्शा को ट्रक ने बुरी…

Spread the loveमध्य प्रदेश के दमोह में एक भीषण हादसा सामने आया है। जहां तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो को जोरदार…
भीषण सड़क हादसा: यात्रियों से भरी बस खाई में पलटी, चार की मौत, 40 घायल

भीषण सड़क हादसा: यात्रियों से भरी बस खाई में…

Spread the loveमहाराष्ट्र के अमरावती से मध्य प्रदेश के खंडवा आ रही यात्री बस बड़े हादसे का शिकार हो गई। हादसे…