• 12/03/2024

नग्न हालत में मिली महिला की लाश, रेप के बाद हत्या की आशंका

नग्न हालत में मिली महिला की लाश, रेप के बाद हत्या की आशंका
Spread the love

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक महिला की नग्न लाश मिली है। महिला के मुंह पर साड़ी ठूसी गई थी और शरीर पर चोंट के निशान है। महिला के साथ मारपीट कर रेप की आशंका जताई जा रही है। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरु कर दी है।

बताया जा रहा है कि महिला तखतपुर थाना क्षेत्र की है और पिछले कुछ समय से नेवरा गांव में तालाब किनारे झोपड़ी बना कर रह रही थी। महिला रोजी मजदूरी का काम करती थी। गांव वालों ने झोपड़ी के अंदर उसका शव देखा, जिसके बाद पुलिस को इसकी जानकारी दी गई।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम कराया है। मामले में पुलिस पूछताछ में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। इसके साथ यह भी स्पष्ट हो जाएगा कि उसके साथ रेप हुआ है या नहीं।

Related post

नशीले पदार्थों का प्रचार न करे कलाकार, स्टार वही है जो रोशनी फैलाए, अंधेरा नहीं: राष्ट्रपति

नशीले पदार्थों का प्रचार न करे कलाकार, स्टार वही…

Spread the love-72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में भारतीय सिनेमा की उत्कृष्ट प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया -अनंत नाग को दादासाहेब…
मध्य प्रदेश आधुनिक तकनीक और निवेश के लिए देश का सबसे अनुकूल राज्य: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्य प्रदेश आधुनिक तकनीक और निवेश के लिए देश…

Spread the love मप्र के मुख्यमंत्री ने बेंगलुरु में टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (टीएमजेड) ग्वालियर में निवेश के लिए निवेशकों से किया संवाद…
पेनकिलर, एंटीबायोटिक दवाओं के बेहिसाब इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, केंद्रीय औषधि नियामक ने दी सलाह

पेनकिलर, एंटीबायोटिक दवाओं के बेहिसाब इस्तेमाल करने वालों के…

Spread the loveकेंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) ने आम जनता, स्वास्थ्य क्षेत्र के पेशेवरों, दवा विक्रेताओं, खुदरा विक्रेताओं और अस्पतालों…