• 12/03/2024

Breaking: भारतीय सेना का फाइटर जेट क्रैश, जैसलमेर में हुआ बड़ा हादसा…छात्रावास पर गिरा विमान

Breaking: भारतीय सेना का फाइटर जेट क्रैश, जैसलमेर में हुआ बड़ा हादसा…छात्रावास पर गिरा विमान
Spread the love

जैसलमेर: पोखरण में भारतीय सेना विमान हादसे का शिकार हो गया. युद्धाभ्यास के दौरान सैन्य प्रदर्शन में शामिल लड़ाकू विमान तेजस क्रैश हो गया. हादसा जैसलमेर शहर में लक्ष्मीचंद सांवल कॉलोनी के पास हुआ. मेघवाल छात्रावास में विमान गिरने के बाद उसमें ब्लास्ट हो गया, जिसके बाद काले धुएं का गुबार आसमान में दूर तक साफ देखा जाने लगा.

हालांकि गनीमत रही कि विमान का पायलट हादसे से पहले ही सुरक्षित बाहर निकल गया. मौके पर मौजूद पुलिस बल का कहना है कि किसी के घायल होने की खबर नहीं है. भारतीय वायु सेना का जो विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ है वो हल्का लड़ाकू विमान तेजस है.

आपको बता दें कि पोखरण रेंज में भारतीय सेना के इस युद्धाभ्यास को देखने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मौजूद हैं. इस अभ्यास के दौरान तीनों सेनाओं के स्वदेश निर्मित रक्षा उपकरणों की शक्ति का प्रदर्शन किया जा रहा है. तीनों सेनाएं स्वदेशी रक्षा क्षमताओं का करीब 50 मिनट तक समन्वित प्रदर्शन करने वाली हैं.

Related post

CG : महासमुंद जिला जेल में कैदी की संदिग्ध मौत, पहले फरार हुए थे 4 बंदी, जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल!

CG : महासमुंद जिला जेल में कैदी की संदिग्ध…

Spread the loveमहासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिला जेल में लगातार सामने आ रही घटनाओं ने जेल की सुरक्षा और व्यवस्थाओं को…
BIG ब्रेकिंग: साय कैबिनेट ने लिये चार अहम फैसले,पढ़िए मंत्रिपरिषद की बैठक के महत्वपूर्ण निर्णय

BIG ब्रेकिंग: साय कैबिनेट ने लिये चार अहम फैसले,पढ़िए…

Spread the loveदिनांक : 18 नवंबर 2026 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहां सिविल लाईन स्थित मुख्यमंत्री…
अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ की कोसा साड़ियां, हस्तशिल्प और वनोपज उत्पाद बने आकर्षण का केंद्र

अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ की कोसा साड़ियां, हस्तशिल्प…

Spread the loveअंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ की कोसा साड़ियां, हस्तशिल्प और वनोपज उत्पाद बने आकर्षण का केंद्र छत्तीसगढ़ पवेलियन में…