• 13/03/2024

क्या दिवालिया होने वाला है अमेरिका, एलन मस्क ने क्यों दी पैसे बचाने की नसीहत ?

क्या दिवालिया होने वाला है अमेरिका, एलन मस्क ने क्यों दी पैसे बचाने की नसीहत ?
Spread the love

दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था अमेरिका पर कंगाली का खतरा मंडरा रहा है. ये हम नहीं टेस्ला के CEO एलन मस्क का कहना है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर यहां के लोगों को कम खर्चा करने की नसीहत दी है.

दरअसल, एक्स पर एक पोस्ट में दावा किया गया था कि कुछ समय में अमेरिकी करदाताओं के 100 प्रतिशत पैसे का उपयोग राष्ट्रीय ऋण पर ब्याज का भुगतान करने के लिए किया जाएगा. इसका जवाब देते हुए एलन मस्क ने कहा, ‘अमेरिका जल्द दिवालिया हो सकता है. यहां के लोगों को खर्चे में कमी लानी चाहिए, नहीं तो ये जल्द ही कंगाल हो जाएगा.

अमेरिका के अरबपति बैंकर जेमी डिमोन का कहना है कि अमेरिका में मंदी की संभावना ज्यादा दूर नहीं है. वहीं, जेपी मॉर्गन चेज के अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी का कहना है कि- मुझे लगता है कि अगले एक या दो साल में सॉफ्ट लैंडिंग की संभावना आधी है. सबसे खराब स्थिति मुद्रास्फीतिजनित मंदी होगी.

Related post

मस्क का यह फैसला बना मुसीबत, एक ट्वीट से कंपनी को 1223 अरब का हो गया नुकसान

मस्क का यह फैसला बना मुसीबत, एक ट्वीट से…

Spread the loveट्विटर के अधिग्रहण के साथ ही एलन मस्क कुछ न कुछ ऐसा कर रहे हैं कि वे किसी न…
ट्विटर खरीदने के बाद एलन मस्क ने किया ट्वीट, लिखा- ‘अब पक्षी आजाद हो गया’

ट्विटर खरीदने के बाद एलन मस्क ने किया ट्वीट,…

Spread the loveमहीनों तक चले ड्रामे के बाद एलन मस्क ने आखिरकार ट्विटर को खरीद ही लिया. डील फाइनल होने के…
ट्विटर खरीदते ही एलन मस्क एक्शन में, CEO पराग अग्रवाल को किया टर्मिनेट, हेडक्वार्टर से भी बाहर निकलवाया

ट्विटर खरीदते ही एलन मस्क एक्शन में, CEO पराग…

Spread the loveटेस्ला के मालिक और दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क ने ट्विटर को खरीद लिया है। ट्विटर खरीदने…