• 28/10/2022

ट्विटर खरीदते ही एलन मस्क एक्शन में, CEO पराग अग्रवाल को किया टर्मिनेट, हेडक्वार्टर से भी बाहर निकलवाया

ट्विटर खरीदते ही एलन मस्क एक्शन में, CEO पराग अग्रवाल को किया टर्मिनेट, हेडक्वार्टर से भी बाहर निकलवाया
Spread the love

टेस्ला के मालिक और दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क ने ट्विटर को खरीद लिया है। ट्विटर खरीदने के बाद एलन मस्क ने सीईओ पराग अग्रवाल सहित कई शीर्ष अधिकारियों को निकाल दिया है। पराग अग्रवाल के अलावा जिन लोगों को मस्क ने बाहर का रास्ता दिखाया है उनमें सीएफओ नेड सेगल, लीगल अफेयर्स एंड पॉलिसी चीफ विजया गड्डे शामिल है। यही नहीं रिपार्ट्स के मुताबिक मस्क ने पराग अग्रवाल को हेडक्वार्टर से बाहर भी निकलवा दिया।

आपको बता दें ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर फेक अकाउंट को लेकर उन्हें और इन्वेस्टर्स को गुमराह करने का आरोप लगाया था। पराग और नेड सहगल को बाहर करने का निर्णय उस वक्त लिया गया जब दोनों सेन फ्रांसिस्को हेडक्वार्टर में मौजूद थे। इसके बाद उन्हें दफ्तर से बाहर कर दिया गया।

गौरतलब है कि एलन मस्क ने इसी साल अप्रैल में 54.2 डॉलर प्रति शेयर के हिसाब से 44 अरब डॉलर में ट्विटर को खरीदने का ऑफर दिया था। लेकिन फेक अकाउंट की वजह से डील रुक गई थी। मस्क ने 8 जुलाई को डील कैंसल करने का फैसला किया। जिसके खिलाफ ट्विटर ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। अक्टूबर में मस्क ने फिर से डील पूरी करने के लिए तैयार हो गए।

 

Related post

क्या दिवालिया होने वाला है अमेरिका, एलन मस्क ने क्यों दी पैसे बचाने की नसीहत ?

क्या दिवालिया होने वाला है अमेरिका, एलन मस्क ने…

Spread the loveदुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था अमेरिका पर कंगाली का खतरा मंडरा रहा है. ये हम नहीं टेस्ला के CEO…
मस्क का यह फैसला बना मुसीबत, एक ट्वीट से कंपनी को 1223 अरब का हो गया नुकसान

मस्क का यह फैसला बना मुसीबत, एक ट्वीट से…

Spread the loveट्विटर के अधिग्रहण के साथ ही एलन मस्क कुछ न कुछ ऐसा कर रहे हैं कि वे किसी न…
ट्विटर खरीदने के बाद एलन मस्क ने किया ट्वीट, लिखा- ‘अब पक्षी आजाद हो गया’

ट्विटर खरीदने के बाद एलन मस्क ने किया ट्वीट,…

Spread the loveमहीनों तक चले ड्रामे के बाद एलन मस्क ने आखिरकार ट्विटर को खरीद ही लिया. डील फाइनल होने के…