• 13/03/2024

मिनी मुंबई में आग से अफरा-तफरी, मल्टीस्टोरी बिल्डिंग में फंसे 15 लोगों को निकाला गया बाहर

मिनी मुंबई में आग से अफरा-तफरी, मल्टीस्टोरी बिल्डिंग में फंसे 15 लोगों को निकाला गया बाहर
Spread the love

इंदौर: एमपी के इंदौर इंडस्ट्री हाउस में बुधवार को आग से अफरा-तफरी मच गई. आग चौथी और पांचवी मंजिल पर लगी थी. मौके पर 15 से ज्यादा लोग मौजूद थे. जिन्हें आनन-फानन में बाहर निकाला गया.

घटना पलासिया थाना क्षेत्र के एबी रोड की है. इस बिल्डिंग में कई कंपनियों के ऑफिस बने हुए हैं..जब आग लगी तो मौके पर अधिकारी-कर्मचारियों में भगदड़ मच गई. दस माला इंडस्ट्री हाउस में लगी आगे के बाद लोग जान बचाने के लिए छत पर चढ़ गए और मदद मिलने का इंतजार करते रहे.

फायर ब्रिगेड की टीम ने 15 से ज्यादा लोगों को सीढ़ियों के रास्ते निकाला. ऑक्सीजन मास्क पहन कर गए कर्मी अपने साथ ढेर सारे गीले कपड़े लेकर गए थे. ऊपरी मंजिलों पर फंसे लोग मुंह पर गीला कपड़ा लगा कर नीचे आए. चौथी मंजिल पर ज्यादा धुंआ होने की वजह से पास की बिल्डिंग पर चढ़कर फायर ब्रिगेड ने आग पर पानी की बौछार की. धुंआ निकालने के लिए केबिनों के शीशे फोड़ दिए गए.

Related post

शिक्षकों को मिलेंगे 15 हजार रुपए, सरकार ने किया बड़ा ऐलान, इसके पीछे खास है मकसद

शिक्षकों को मिलेंगे 15 हजार रुपए, सरकार ने किया…

Spread the loveसरकारी शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी है। शिक्षकों को अब सरकार 15000 रुपए देगी। दरअसल एमपी सरकार ने एक…
बेटी के ससुराल जा रहा परिवार हादसे का शिकार, बोलेरो पलटने से 3 महिलाओं की मौत, 8 से ज्यादा घायल

बेटी के ससुराल जा रहा परिवार हादसे का शिकार,…

Spread the loveमध्य प्रदेश में एक बार फिर से दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। बेटी को लेने ससुराल जा रहे रिश्तेदारों…
पति की बेवफाई से परेशान पत्नी ने किया सुसाइड, हाथ में लिखी मौत की वजह

पति की बेवफाई से परेशान पत्नी ने किया सुसाइड,…

Spread the loveपति की बेवफाई से परेशान होकर पत्नी ने आत्महत्या कर ली। महिला ने मरने से पहले अपने हाथ की…