• 10/11/2026

CG- तेंदुआ की मौत से मचा हड़कंप, जंगल में संदिग्ध हालत में मिला तेंदुए का शव, मामले की जांच में जुटा वन विभाग……

CG- तेंदुआ की मौत से मचा हड़कंप, जंगल में संदिग्ध हालत में मिला तेंदुए का शव, मामले की जांच में जुटा वन विभाग……
Spread the love

सारंगढ़-बिलाईगढ़। छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में एक तेंदुए की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से वन विभाग में हड़कंप मच गया है। मामला बिलाईगढ़ वन परिक्षेत्र के धाराशिव बीट का है, जहां कक्ष क्रमांक 446 में करीब 12 साल के तेंदुए का शव मिला है। जंगल में तेंदुए का शव मिलने की सूचना से वन अमले में खलबली मच गई। घटना के बाद वन विभाग की निगरानी और गश्त व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं। फिलहाल तेंदुए की मौत के कारणों का पता लगाने की दिशा में जांच की जा रही है।

जानकारी के अनुसार, जंगल में हाथियों की सर्चिंग के दौरान वन विभाग की टीम को करीब 48 घंटे बाद तेंदुए का शव मिला। शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने के बाद विभाग ने तत्काल जांच शुरू कर दी है। घटना ने वन्यजीवों की सुरक्षा और जंगल में वन विभाग की नियमित गश्त को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

घटना की सूचना मिलते ही वन मंडलाधिकारी पुष्पलता टंडन टीम के साथ मौके पर पहुंचीं। मामले की गंभीरता को देखते हुए तीन डॉक्टरों की टीम ने मृत तेंदुए का पोस्टमार्टम किया। वहीं, मौत के कारणों और संभावित आपराधिक गतिविधियों की जांच के लिए डॉग स्क्वायड की दो टीमें भी तैनात की गई हैं।

फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यह है कि तेंदुए की मौत प्राकृतिक कारणों से हुई है या उसकी हत्या की गई है। वन विभाग सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही तेंदुए की मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

Related post

CG Weather : छत्तीसगढ़ के कई शहरों में गिरा तापमान, जानिए अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम?

CG Weather : छत्तीसगढ़ के कई शहरों में गिरा…

Spread the loveरायपुर. नवंबर के पहले पखवाड़े में मौसम का मिजाज करवट ले रहा है. पोस्ट मानसून की गतिविधियां थमने के…
CG की 290 आदिवासी छात्राओं को NMDC देगा नर्सिंग और मेडिकल टेक्नोलॉजी की शिक्षा

CG की 290 आदिवासी छात्राओं को NMDC देगा नर्सिंग…

Spread the loveदंतेवाड़ा. एनएमडीसी लिमिटेड ने अपनी प्रमुख कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) पहल बालिका शिक्षा योजना के तहत इस वर्ष 2026…
MP के 12 जिलों के किसानों को मिल सकती है बड़ी राहत, कर्ज माफी पर सरकार तलाश रही रास्ता

MP के 12 जिलों के किसानों को मिल सकती…

Spread the loveभोपाल – मध्यप्रदेश में किसानों के कल्याण पर सरकार का फोकस है। दो दिन पूर्व सीएम मोहन यादव ने…