• 19/03/2024

लेटर बम से CG कांग्रेस में मचा हड़कंप, पार्टी के इन नेताओं पर 5 करोड़ से ज्यादा गबन का आरोप, पढ़ें पत्र

लेटर बम से CG कांग्रेस में मचा हड़कंप, पार्टी के इन नेताओं पर 5 करोड़ से ज्यादा गबन का आरोप, पढ़ें पत्र
Spread the love

विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद से छत्तीसगढ़ के कांग्रेसी कुनबे में हाहाकार मचा हुआ है। एक के बाद एक कई नेताओं ने पार्टी को अलविदा कह दिया। वहीं कईयों ने अपने ही नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए। अब लोकसभा चुनाव के ठीक पहले एआईसीसी सदस्य और पूर्व महासचिव अरुण सिसोदिया ने पार्टी के नेताओं पर गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज को पत्र लिखकर कोषाध्यक्ष राम गोपाल अग्रवाल पर 5 करोड़ से ज्यादा के गबन का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि अग्रवाल ने पीसीसी अध्यक्ष की अनुमति के बगैर पूर्व सीएम भूपेश बघेल के सलाहकार विनोद वर्मा के बेटे को 5 करोड़ 89 लाख रुपये का भुगतान कर दिया गया।

पढ़िए क्या लिखा है पत्र में

अरुण सिसोदिया ने पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज को लिखे पत्र में कहा, “छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी में कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल ने अपने मित्र और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के राजनितिक सलाहकार विनोद वर्मा के बेटे की कंपनी टेसू मौडिया लैब गाजियाबाद को 5 करोड़ 89 लाख रुपये बिना प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम व प्रभारी महामंत्री की जानकारी और अनुमति के भुगतान किया गया है। जबकि कोषाध्यक्ष को कार्यादेश जारी करने की अनुमति नहीं है और पार्टी बायलॉज के अनुसार प्रदेश कार्यकारणी में प्रस्ताव लाकर पास करना आवश्यक है और प्रदेश अध्यक्ष के नोट शीट ऐपुवल लिया जाना जरूरी है।

अरुण सिसोदिया ने पत्र में आगे कहा, “सरकार आने के बाद भी संगठन को किसी प्रकार की आर्थिक सहयोग नहीं दिया जाता था। हमारे द्वारा कई बार बैठक में और प्रभारी कुमारी सैलजा से अनुरोध और मांग की गई। इसके बावजूद ब्लाक अध्यक्ष और जिला अध्यक्ष को संगठन का कार्य करने 5-10 हजार रूपये तक नहीं दिया गया। लेकिन अपने परिवार के लोगों को एक कमरे में बैठकर कार्यादेश और निजी लोगों को गवाह बनाकर भुगतान कर दिया गया। जो रकम 10 लाख, 6 लाख और 3 लाख यानि 19 लाख रुपये प्रति माह भुगतान किया गया। जो कि वर्तमान में 10 गुना है यानि प्रति माह 20 लोगों की टीम 3 लाख रुपये में काम कर रही है।”

पार्टी से गिरोह को बाहर किया जाए

अरुण सिसोदिया ने अपने पत्र में आगे पीसीसी चीफ से कहा, “5 साल में ही सरकार और संगठन में मनमानी करने वाले गिरोह को पार्टी से बाहर किया जाए व हार के जिम्मेदार लोगों को सक्रिय राजनीति और पार्टी से दूर रखा जाए, तभी पार्टी का उत्थान संभव है।

 

Related post

Aaj Ka Panchang 25 June: निर्जला एकादशी पर भगवान श्री हरि विष्णु की पूजा का विशेष महत्व, जानें शुभ मुहूर्त

Aaj Ka Panchang 25 June: निर्जला एकादशी पर भगवान…

Spread the loveAaj Ka Panchang 25 June 2026: हिंदू धर्म में पंचांग का विशेष महत्व माना जाता है और किसी भी शुभ…
Aaj Ka Rashifal : आज 25 जून को कैसा रहेगा आपका दिन, देखें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal : आज 25 जून को कैसा…

Spread the loveAaj Ka Rashifal 25 June 2026: आज 25 जून के दिन गुरुवार है। आज गुरुवार के दिन भगवान विष्णु…
महतारी वंदन योजना पर बड़ा अपडेट, अगली किस्त पर संकट! इन महिलाओं का रुक सकता है भुगतान…

महतारी वंदन योजना पर बड़ा अपडेट, अगली किस्त पर…

Spread the loveरायपुर। महतारी वंदन योजना के तहत मिलने वाली एक हजार रुपये की मासिक सहायता राशि जिले की लाखों महिलाओं…