• 19/03/2024

नींद में खर्राटे ले रहे शख्स को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पड़ोसी की शिकायत पर हुई कार्रवाई, जानिए वजह?

नींद में खर्राटे ले रहे शख्स को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पड़ोसी की शिकायत पर हुई कार्रवाई, जानिए वजह?
Spread the love

नींद में अक्सर लोगों को खर्राटे लेने की आदत होती है, लेकिन अगर ये आदत आफत बन जाए तो क्या होगा? दरअसल एक ऐसा वाकया सामने आया है, जहां खर्राटे लेने के कारण एक शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.

मामला उत्तराखंड के उधमसिंह नगर है. रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाना इलाके में पडोस के एक व्यक्ति ने देर रात पुलिस को 112 पर फोन कर शिकायत की. शिकायतकर्ता नोनी बर्मन ने पुलिस को फोन करके बताया कि उसका पड़ोसी अक्षय मिस्त्री सोते समय जोर जोर से खर्राटे ले रहा है जिसकी वजह से उसकी नींद खराब हो रही है.

पुलिस उसकी शिकायत पर तुरंत पहुंच गई और पड़ोसी को हिरासत में ले लिया, इसके बाद दोनों को थाने लाया गया. जहां शिकायतकर्ता और आरोपी के बीच जमकर विवाद हुआ और हाथपाई भी हो गई. देर रात दोनों पक्षों को समझा बुझाने के बाद घर भेज दिया गया.

Related post

अनियंत्रित कार जा गिरी खाई में, हादसे में चार की मौत

अनियंत्रित कार जा गिरी खाई में, हादसे में चार…

Spread the loveबागेश्वर में बड़ा सड़क हो गया है। जहां बालीघाट धरमघर मोटर मार्ग पर एक कार नदी में जा गिरी।इस…
अचानक ढहा निर्माणाधीन पुलिया, 9 लोग मलबे में दबे

अचानक ढहा निर्माणाधीन पुलिया, 9 लोग मलबे में दबे

Spread the loveद तथ्य डेस्क। बद्रीनाथ हाईवे पर नकोटा के निकट एक निर्माणाधीन पुलिया के अचानक भरभरा कर ढह जाने से…