• 14/04/2024

अनियंत्रित कार जा गिरी खाई में, हादसे में चार की मौत

अनियंत्रित कार जा गिरी खाई में, हादसे में चार की मौत
Spread the love

बागेश्वर में बड़ा सड़क हो गया है। जहां बालीघाट धरमघर मोटर मार्ग पर एक कार नदी में जा गिरी।इस हादसे में कार सवार चार लोगों की मौत हो गई। वहीं, पुलिस की टीम ने शव को नदी से बाहर निकाल लिया है।

बागेश्वर में नदी में गिरी कार

जानकारी के मुताबिक, बागेश्वर के बालीघाट धरमघर मोटर मार्ग पर तुपेड के पास दिल्ली नंबर की अल्टो कार करीब 300 मीटर खाई में जा गिरी।जो सीधे नदी में गिरी है।सुबह के समय स्थानीय लोगों को कार नदी में गिरी दिखी।जिसके बाद उन्होंने तत्काल आनन-फानन में कार हादसे की सूचना पुलिस को दी।

उधर, हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर सर्विस की टीम तत्काल घटनास्थल पहुंची। जहां टीम खाई में उतरकर नदी तक पहुंची। जहां चार शव पड़े मिले। जिसके बाद शवों को खाई से रेस्क्यू कर सड़क तक पहुंचाया।

जहां से शवों को पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए अस्पताल भेज दिया है। घटना सुबह करीब चार बजे की बताई जा रही है।

Related post

हॉफ बिजली बिल में योजना में बड़ा बदलाव, 400 की बजाय अब 100 यूनिट मासिक खपत वालों को ही मिलेगी 50% की छूट

हॉफ बिजली बिल में योजना में बड़ा बदलाव, 400…

Spread the loveराज्य सरकार द्वारा हॉफ बिजली बिल योजना के अंतर्गत दी जाने वाली छूट की सीमा में युक्तियुक्त संशोधन किया…
D.Ed अभ्यर्थियों की हड़ताल जारी; सरकार पर हाईकोर्ट के अपमान का लगाया आरोप

D.Ed अभ्यर्थियों की हड़ताल जारी; सरकार पर हाईकोर्ट के…

Spread the loveरायपुर के तूता धरना स्थल पर डीएड अभ्यर्थियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी है। अभ्यर्थियों की सरकार से मांग है…
हरियाणा विधानसभा चुनाव के अंतिम दिन गरमाई सियासत, दलों ने झोंकी पूरी ताकत, शाम होते ही थम जाएगा प्रचार

हरियाणा विधानसभा चुनाव के अंतिम दिन गरमाई सियासत, दलों…

Spread the loveहरियाणा में विधानसभा चुनाव को लेकर आज चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है। प्रचार के अंतिम दिन बीजेपी और…