• 20/03/2024

बदायूं डबल मर्डर केस की पूरी कहानी, हत्यारे साजिद का एनकाउंटर, पिता-चाचा हिरासत में

बदायूं डबल मर्डर केस की पूरी कहानी, हत्यारे साजिद का एनकाउंटर, पिता-चाचा हिरासत में
Spread the love

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बदायूं में मंगलवार शाम को 2 बच्चों की बेरहमी से हत्या कर दी गई। इस हमले में तीसरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घटना के एक आरोपी साजिद को एनकाउंटर में मार गिराया। वहीं दूसरा आरोपी और साजिद का भाई जावेद अभी फरार है। उसकी तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। इस दोहरे हत्याकांड के आरोपियों के पिता और चाचा को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

मां गई चाय बनाने और बच्चों की कर दी हत्या

यूपी पुलिस के मुताबिक आरोपी साजिद नाई की दुकान चलाता था। मंगलवार को 8 बजे दुकान बंद करने के बाद सामने रहने वाले विनोद के घर वह पहुंच गया। वहां उसने विनोद की पत्नी को चाय बनाने के लिए कहा और इसी दौरान उसने विनोद के तीनों बच्चों आयुष, आहान और पीयूष को छत पर ले जाकर उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस हमले में 13 साल के आयुष और 7 साल के आहान की मौत हो गई। वहीं 6 साल का पीयूष किसी तरह अपनी जान बचाकर भागने में कामयाब हो गया। उसे भी हल्की चोट आई है। अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।

पुलिस पर भी की फायरिंग

पुलिस के मुताबिक बच्चों की हत्या कर भाग रहे साजिद को पकड़ने की कोशिश की गई लेकिन उसने पुलिस के ऊपर भी हमला कर दिया। जवाबी कार्रवाई में साजिद मारा गया। साजिद द्वारा की गई फायरिंग में एक इंस्पेक्टर को गोली लगी है। घायल इंस्पेक्टर का इलाज अस्पताल में चल रहा है।

बच्चों की मां से मांगे 5000 रुपये

वहीं मृतक बच्चों के पिता विनोद कुमार ने बताया कि साजिद ने घर आकर पत्नी से 5000 रुपए मांगे।  उसने कहा था कि उसकी प्रेग्नेंट पत्नी अस्पताल में भर्ती है। इसके बाद बच्चों की मां संगीता ने तुरंत अपने पति विनोद को कॉल किया। विनोद ने अपनी पत्नी को पैसे देने के लिए कहा। जिसके बाद संगीता ने साजिद से चाय के लिए पूछा। इस पर साजिद ने उसे बताया कि अस्पताल पहुंचने में अभी दो घंटे हैं। संगीता जैसे ही चाय बनाने गई इसी बीच साजिद ने बड़े बेटे आयुष से उसे मम्मी का पार्लर दिखाने को कहा।

जैसे ही आयुष उसे पार्लर दिखाने के लिए दूसरे फ्लोर पर लेकर गया वैसे ही साजिद ने लाइट बंद कर चाकू से काटकर आयुष की हत्या कर दी। इसी बीच छोटा बेटा आहान पानी लेकर जैसे ही पहुंचा साजिद ने उसे भी पकड़कर मार दिया।

फिलहाल अभी तक इस दोहरे हत्याकांड की असली वजह सामने नहीं आ सकी है कि आखिर उसने दो छोटे-छोट बच्चों को क्यों मौत के घाट उतार दिया।

Related post

CG – तालाब में डूबने से एक ही परिवार की दो मासूम बच्चियों की मौत, गांव में पसरा मातम

CG – तालाब में डूबने से एक ही परिवार…

Spread the loveधमतरी। धमतरी जिले के मगरलोड थाना क्षेत्र के कपालफोड़ी गांव में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसे में एक ही…
CG : नक्सलियों के ठिकानों पर बड़ा खुलासा, 24 लाख कैश और नक्सलियो का डंप हथियार जब्त

CG : नक्सलियों के ठिकानों पर बड़ा खुलासा, 24…

Spread the loveनारायणपुर।  नक्सलवाद के समाप्त होने के बाद अब उनके पीछे छोड़ गए सामग्रियों को ढूंढने में सुरक्षाबल जुटी हुई…
ACB की बड़ी कार्रवाई, पटवारी और बिजली विभाग का बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

ACB की बड़ी कार्रवाई, पटवारी और बिजली विभाग का…

Spread the loveबिलासपुर। जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में सरकारी…