• 20/03/2024

‘मेरा इंजीनियर पति चोर है’… प्रताड़ित होकर मायके पहुंची महिला, पुलिस से लगाई गुहार

‘मेरा इंजीनियर पति चोर है’… प्रताड़ित होकर मायके पहुंची महिला, पुलिस से लगाई गुहार
Spread the love

भोपाल में एक अनोखा मामला सामने आया है. एक महिला ने अपने इंजीनियर पति के खिलाफ रेलवे की चादर, कंबल और तौलिया चोरी की शिकायत की है. महिला ने जब अपने पति के सूटकेस को देखा, तो उसमें रेलवे की 40 बेडशीट मिलीं. ये बेडशीट दक्षिण रेलवे और अन्य रेल मंडलों की हैं. इसके अलावा 30 तौलिया और 6 कंबल भी सूटकेस में मिले. रेलवे महिला के पति की जांच कर रहा है.

दरअसल, अफसाना खान की शादी कुछ समय पहले ही भोपाल के रहने वाले मोहम्मद अरशद से हुई है. जो पेशे से इंजीनियर है…अफसाना ने जब अपने पति के कमरे में रखे हुए सामान को व्यवस्थित किया, तो इस दौरान सूटकेस में रेलवे की चादर और कंबल और तौलिए मिले. अफसाना ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया है. जिसमें उन्होंने बताया है कि घर की सफाई करने और सामान को व्यवस्थित के दौरान उन्हें रेलवे का सामान मिला. इस बारे में पति से बात की तो उन्होंने मुझे चुप करा दिया.

अफसाना ने पति को समझाया कि सरकार की चीजों को चोरी कर घर में रखना अच्छी बात नहीं है. ये मुझे नागवार गुजरा है. इसके बाद महिला ने इसकी शिकायत रेलवे में की. महिला को रेलवे ने कार्रवाई करने का भरोसा दिया है. रेलवे प्रशासन ने पुलिस को संत हिरदाराम नगर जाकर कार्रवाई करने के लिए कहा है.

Related post

शिक्षकों को मिलेंगे 15 हजार रुपए, सरकार ने किया बड़ा ऐलान, इसके पीछे खास है मकसद

शिक्षकों को मिलेंगे 15 हजार रुपए, सरकार ने किया…

Spread the loveसरकारी शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी है। शिक्षकों को अब सरकार 15000 रुपए देगी। दरअसल एमपी सरकार ने एक…
बेटी के ससुराल जा रहा परिवार हादसे का शिकार, बोलेरो पलटने से 3 महिलाओं की मौत, 8 से ज्यादा घायल

बेटी के ससुराल जा रहा परिवार हादसे का शिकार,…

Spread the loveमध्य प्रदेश में एक बार फिर से दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। बेटी को लेने ससुराल जा रहे रिश्तेदारों…
जिंदगी की जंग हार गया मासूम मयंक, कई घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद भी नहीं बचाई जा सकी सांसें

जिंदगी की जंग हार गया मासूम मयंक, कई घंटे…

Spread the loveमध्यप्रदेश के रीवा जिले के त्योंथर में पिछ्ले 46 घंटे से 60 फीट गहरे बोरवेल के अन्दर फंसा मासूम…