• 22/03/2024

‘सर तन से जुदा’, शंकराचार्य मठ में लगाई आग और दी धमकी, मचा हड़कंप

‘सर तन से जुदा’, शंकराचार्य मठ में लगाई आग और दी धमकी, मचा हड़कंप
Spread the love

गुजरात के भरुच में शुक्रवार सुबह एक व्यक्ति ने शंकराचार्य मठ में आग लगाने का प्रयास किया। इसके साथ ही आरोपी ने वहां के पुजारी को जान से मारने की धमकी भी दी। आरोपी ने मठ में एक चिट्ठी फेंकी थी, जिसमें ‘सर तन से जुदा’ लिखा हुआ था। मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पूरी घटना वहां के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

नर्मदा नदी के तट पर नव चौकी ओवरा क्षेत्र स्थित शंकराचार्य मठ में सुबह साढ़े 5 बजे एक व्यक्ति ने आग लगाने के लिए  सामग्री फेंकी। उसकी यह करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जानकारी मिलने के बाद पुलिस के आला अफसर मौके पर पहुंचे। मामले में एफआईआर दर्ज करने के बाद पुलिस अधिकारियों ने जांच टीम का गठन किया है।

सीसीटीवी फुटेज में एक व्यक्ति काला कपड़ा और सफेद टोपी पहना हुए मठ के दरवाजे में कुछ फेंकता दिख रहा है। फिर दरवाजे के पास आकर उसने आग लगा दी।

वारदात को अंजाम देने से पहले उसने कागज फेंका। जिसमें हाथ से धमकी भरा संदेश लिखा था, ‘‘गुस्ताख पीर की सजा, सर तन से जुदा।”

यह शंकराचार्य मठ आदि शंकराचार्य द्वारा स्थापित चार प्रमुख पीठों में से एक है। यह मठ और आसपास के दो मंदिर द्वारका शारदा पीठ के अंतर्गत आते हैं।

मठ के महंत ने बताया, ‘‘जब मैं सुबह करीब पांच बजे पास के मंदिर में पूजा करने के बाद मठ लौटा तो मेरे पड़ोसी दिलीप दवे दौड़ते हुए आए और मुझे बताया कि एक व्यक्ति मठ के दरवाजे पर कुछ सामान फेंक रहा था। इसके बाद उस व्यक्ति ने दरवाजे पर आग लगा दी जिसे मैंने बुझा दिया।’’

Related post

CG- बाल संप्रेक्षण गृह से अपचारी बालक फरार, सुरक्षा कर्मियों को चकमा देकर हुआ रफूचक्कर…

CG- बाल संप्रेक्षण गृह से अपचारी बालक फरार, सुरक्षा…

Spread the loveकोरबा। जिले के बाल संप्रेक्षण गृह से एक बार फिर अपचारी बालक के फरार होने का मामला सामने आया…
13 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी, विभाग ने 15 दिनों में मांगा जवाब, इस वजह से गिरी गाज, जाने पूरा मामला…!!

13 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी, विभाग ने…

Spread the loveरायपुर। नागरिकों द्वारा सीएम हेल्पलाइन-1076 पर दर्ज कराई गई शिकायतों के समाधान को लेकर राज्य शासन बेहद गंभीर है।…
शिक्षकों के ट्रांसफर का आदेश निकला फर्जी, शिक्षा विभाग के लेटरहेड और हस्ताक्षर का हुआ दुरुपयोग, अब डीपीआई ने इन जिलों के डीईओ से मांगी जानकारी…..

शिक्षकों के ट्रांसफर का आदेश निकला फर्जी, शिक्षा विभाग…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग में 19 शासकीय कर्मचारियों के स्थानांतरण से जुड़ा एक फर्जी आदेश सामने आया…