• 22/03/2024

6 दिन की रिमांड पर अरविंद केजरीवाल, जानिए क्या है वो घोटाला… जिससे संकट में आम आदमी पार्टी?

6 दिन की रिमांड पर अरविंद केजरीवाल, जानिए क्या है वो घोटाला… जिससे संकट में आम आदमी पार्टी?
Spread the love

दिल्ली शराब घोटाले में अरविंद केजरीवाल को 6 दिन की ED रिमांड पर भेजा गया है. ED ने केजरीवाल को राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया, जहां से अब कस्टडी मिल गई है. जिससे आम आदमी पार्टी का अस्तित्व संकट में आ गया है. अरविंद केजरीवाल के गिरफ्तार होने के बाद ये सवाल लोगों के जहन में आ रहा है कि अब केजरीवाल का क्या होगा और आम आदमी पार्टी का क्या होगा.चलिए आपको बताते हैं कि आखिर क्या ये पूरा स्कैमम, जिसके चलते आप के 3 बड़े नेता आज जेल में हैं और इसके जांच की आंच के चलते BRS की नेता के. कविता भी गिरफ्तार हुई हैं.

क्या थी नई शराब नीति ?

  • 17 नवंबर 2021 को दिल्ली में नई शराब नीति लागू हुई
  • राजधानी दिल्ली में 32 जोन बनाए गए
  • हर जोन में ज्यादा से ज्यादा 27 दुकानें खुलनी थीं
  • दिल्ली में कुल मिलाकर 849 दुकानें खुलनी थीं
  • नई नीति में सभी शराब की दुकानों को प्राइवेट किया गया
  • नई नीति लागू होने के बाद 100 प्रतिशत प्राइवेट हो गईं
  • सरकार ने कहा कि इससे 3,500 करोड़ का फायदा होगा
  • सरकार ने लाइसेंस की फीस भी कई गुना बढ़ा दी
  • L1-लाइसेंस के लिए ठेकेदारों ने 25 लाख की जगह 5 करोड़ दिए

शराब नीति घोटाला क्या है?

  • जनता और सरकार दोनों को नुकसान होने का आरोप
  • बड़े कारोबारियों को लाभ पहुंचाने का आरोप
  • लाइसेंस की फीस बढ़ने से छोटी दुकानें बंद हुई
  • आप नेताओं पर शराब माफिया से रिश्वत लेने का आरोप

शराब घोटाले में कब-कब क्या हुआ?

  • 17 नवंबर 2021: दिल्ल में नई आबकारी नीति लागू हुई
  • 20 जुलाई 2022: एलजी वीके सक्सेना नीति को लेकर जांच की अनुशंसा की
  • 17 अगस्त 2022: CBI ने लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया
  • 22 अगस्त 2022: ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया
  • 31 अगस्त 2022: दिल्ली सरकार ने पुरानी आबकारी नीति लागू कर दी
  • 25 नवंबर 2022: CBI ने 7 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दायर की
  • 26 फरवरी 2023: CBI ने मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार किया
  • 28 फरवरी 2023: मनीष सिसोदिया गिरफ्तारी के खिलाफ SC पहुंचे
  • 9 मार्च 2023: ईडी ने सिसोदिया को तिहाड़ जेल से गिरफ्तार किया
  • 4 अक्टूबर 2023: ईडी ने AAP सांसद संजय सिंह को गिरफ्तार किया
  • 2 नवंबर 2023: ईडी ने केजरीवाल को पहला समन भेजा
  • 15 मार्च 2024: ईडी ने BRS नेता के. कविता को अरेस्ट किया
  • 21 मार्च 2024: ईडी ने CM केजरीवाल को गिरफ्तार किया

Related post

CG- बाल संप्रेक्षण गृह से अपचारी बालक फरार, सुरक्षा कर्मियों को चकमा देकर हुआ रफूचक्कर…

CG- बाल संप्रेक्षण गृह से अपचारी बालक फरार, सुरक्षा…

Spread the loveकोरबा। जिले के बाल संप्रेक्षण गृह से एक बार फिर अपचारी बालक के फरार होने का मामला सामने आया…
13 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी, विभाग ने 15 दिनों में मांगा जवाब, इस वजह से गिरी गाज, जाने पूरा मामला…!!

13 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी, विभाग ने…

Spread the loveरायपुर। नागरिकों द्वारा सीएम हेल्पलाइन-1076 पर दर्ज कराई गई शिकायतों के समाधान को लेकर राज्य शासन बेहद गंभीर है।…
शिक्षकों के ट्रांसफर का आदेश निकला फर्जी, शिक्षा विभाग के लेटरहेड और हस्ताक्षर का हुआ दुरुपयोग, अब डीपीआई ने इन जिलों के डीईओ से मांगी जानकारी…..

शिक्षकों के ट्रांसफर का आदेश निकला फर्जी, शिक्षा विभाग…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग में 19 शासकीय कर्मचारियों के स्थानांतरण से जुड़ा एक फर्जी आदेश सामने आया…