• 01/04/2024

अब यूरोप तक जाएगी मुजफ्फरपुर की शाही लीची..बागान देखने पहुंचने लगे हैं खरीदार

अब यूरोप तक जाएगी मुजफ्फरपुर की शाही लीची..बागान देखने पहुंचने लगे हैं खरीदार
Spread the love

बिहार के मुजफ्फरपुर की शाही लीची अब यूरोप तक जायेगी। वहां के बाजारो में भी अब लीची बिकेगी। इसके लिए मुजफ्फरपुर में निर्यातक पहुंचने लगे हैं। मोही ट्रेडिंग कंपनी लखनऊ के संचालक दीपक मिश्रा ने किसान और व्यापारी के साथ ही लीची विज्ञानी से मुलाकात की। निर्यात में लीची उत्पादक संघ इनका सहयोग करेगा।

बागवानी विकास अनुसंधान संस्थान पीपराकोठी में वरीय विज्ञानी डा. एसके पूर्वे से मिलकर लीची की गुणवत्ता के बारे में जानकारी ली गई।लीची उत्पादक संघ के अध्यक्ष किसान बच्चा प्रसाद सिंह ने बताया कि देश से बाहर लीची ले जाने के लिए उसकी गुणवत्ता को बनाए रखना जरूरी है।

लीची आय का बेहतर स्रोत

संघ अध्यक्ष ने बताया कि जिले में करीब साढे दस हजार हेक्टेयर में लीची का बाग है। यहां पर हर साल करीब एक लाख टन उत्पादन का लक्ष्य रहता है।

लीची उत्पादन से करीब 25 हजार किसान जुड़े हैं।इसके साथ लीची जब बाग में टूटने लगती है तो उस समय करीब 15-20 हजार लोगों को रोजगार मिल जाता है।

Related post

हॉफ बिजली बिल में योजना में बड़ा बदलाव, 400 की बजाय अब 100 यूनिट मासिक खपत वालों को ही मिलेगी 50% की छूट

हॉफ बिजली बिल में योजना में बड़ा बदलाव, 400…

Spread the loveराज्य सरकार द्वारा हॉफ बिजली बिल योजना के अंतर्गत दी जाने वाली छूट की सीमा में युक्तियुक्त संशोधन किया…
अब 10वीं के बाद बन सकेंगे डॉक्टर, साढ़े सात साल का होगा कोर्स, नोटिफिकेशन जारी

अब 10वीं के बाद बन सकेंगे डॉक्टर, साढ़े सात…

Spread the loveविश्व की सबसे प्राचीनतम चिकित्सा पद्धति आयुर्वेद की पढ़ाई के लिए अब 12 वीं कक्षा पास करने की जरुरत…
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर राहुल गांधी की समीक्षा बैठक हुई खत्म, इन मुद्दों पर की गई चर्चा

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर राहुल गांधी की समीक्षा…

Spread the loveकांग्रेस ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। राहुल गांधी ने महाराष्ट्र में कांग्रेस नेताओं की…