• 02/04/2024

Big Breaking: AAP सांसद संजय सिंह को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, ED ने नहीं किया विरोध

Big Breaking: AAP सांसद संजय सिंह को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, ED ने नहीं किया विरोध
Spread the love

आम आदमी पार्टी (AAP) पार्टी के लिए महीनों बाद एक अच्छी खबर आई है। पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह को दिल्ली आबकारी नीति मामले में सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने आप नेता को जमानत दे दी है। उच्चतम न्यायालय ने कहा कि जमानत की शर्तें निचली अदालत तय करे। इसके साथ ही शीर्ष न्यायालय ने संजय सिंह को जमानत देते हुए उन्हें हिदायत दी कि वे केस के बारे में मीडिया में कोई बयान न दें। वहीं जांच एजेंसी ईडी ने सुप्रीम कोर्ट में संजय सिंह की जमानत का विरोध नहीं किया।

आपको बता दें संजय सिंह को प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने 4 अक्टूबर को गिरफ्तार किया था। जिसके बाद आप नेता ने जमानत के लिए दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। लेकिन उन्हें वहां से निराशा हाथ लगी। संजय सिंह को जमानत देने से इंकार करते हुए हाईकोर्ट जस्टिस ने कहा था कि आरोपी मनी लॉन्ड्रिंग में शामिल था। सीबीआई द्वारा जांच की गई अनुसूचित अपराधों से अपराध की आय के संबंध के आधार पर अपराध पर विश्‍वास करने के लिए उचित आधार थे।

Related post

शिक्षा मंत्री की पहल पर विद्यार्थियों को बड़ी राहत, अब शैक्षणिक दस्तावेजों के लिए नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर

शिक्षा मंत्री की पहल पर विद्यार्थियों को बड़ी राहत,…

Spread the loveरायपुर – विद्यार्थियों को शैक्षणिक दस्तावेजों के लिए बार-बार कार्यालयों के चक्कर लगाने से अब राहत मिलेगी। स्कूल शिक्षा…
सीएम साय कर रहे SING फोरम 2026 में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व, सिंगापुर बिजनेस फेडरेशन के लीडरशिप डिनर में हुए शामिल

सीएम साय कर रहे SING फोरम 2026 में छत्तीसगढ़…

Spread the loveरायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधिमंडल भारत सरकार के विदेश मंत्रालय द्वारा नामांकन के उपरांत…
CG : दर्दनाक सड़क हादसा,तेज रफ्तार कार पुलिया से टकराई,बर्थडे मनाने जा रहे थे ढाबा,3 दोस्तों की मौत, 2 घायल;

CG : दर्दनाक सड़क हादसा,तेज रफ्तार कार पुलिया से…

Spread the loveराजनांदगांव – छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में बर्थडे मनाने जा रहे 5 लड़कों की कार का एक्सीडेंट हो गया।…