• 02/04/2024

पूर्व CM भूपेश बघेल को मानहानि का नोटिस, कांग्रेसी कुनबे में नहीं थम रही कलह

पूर्व CM भूपेश बघेल को मानहानि का नोटिस, कांग्रेसी कुनबे में नहीं थम रही कलह
Spread the love

लोकसभा चुनाव का नामांकन शुरू हो गया है। सभी दल तैयारियों में व्यस्त हैं लेकिन छत्तीसगढ़ कांग्रेस के कुनबे में मचा घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है। एआईसीसी सदस्य और पूर्व प्रदेश महामंत्री अरुण सिसोदिया ने पूर्व सीएम भूपेश बघेल को मानहानि का नोटिस भेजा है।

सिसोदिया ने ये नोटिस पूर्व सीएम भूपेश बघेल के उस बयान को लेकर भेजा है, जिसमें उन्होंने कार्यकर्ताओं को स्लीपर सेल कहा था। नोटिस में पूर्व सीएम भूपेश बघेल को 15 दिन के भीतर माफी मांगने के लिए कहा गया है। अगर उन्होंने तय वक्त के भीतर माफी नहीं मांगी तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई किए जाने की बात कही गई है।

अग्रवाल, वर्मा और बघेल पर कार्रवाई हो-  सिसोदिया

आपको बता दें अरुण सिसोदिया ने पूर्व सीएम भूपेश बघेल और उनके करीबी नेताओं के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इससे पहले सिसोदिया ने पीसीसी चीफ दीपक बैज को पत्र लिखकर पीसीसी कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल पर पार्टी फंड में करोड़ों रुपये की गड़बड़ी करने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि रामगोपाल अग्रवाल ने विनोद वर्मा के बेटे की कंपनी टेसू मीडिया को 5.89 करोड़ रुपये का अनुचित लाभ पहुंंचाया है।

सिसोदिया ने कोष में 5.89 करोड़ की गड़बड़ी की भरपाई रामगोपाल अग्रवाल और विनोद वर्मा से करने की मांग की है। इसके साथ ही उन्होंने राजीव भवन  के नाम पर उगाही करने का आरोप भी लगाया था। कांग्रेस नेता ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश के साथ ही राम गोपाल अग्रवाल और विनोद वर्मा पर कार्रवाई की मांग की थी

Related post

ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए मंत्री राजेश अग्रवाल ने दिए अधिकारियों को निर्देश…..

ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए मंत्री…

Spread the loveरायपुर: पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री  राजेश अग्रवाल ने आज लखनपुर विकासखंड के ग्राम कटकोना पहुंचकर क्षेत्रवासियों से सीधा संवाद किया।…
विद्यार्थियों ने देखी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और ‘वंदे मातरम’ पर आधारित छायाचित्र प्रदर्शनी…..

विद्यार्थियों ने देखी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और ‘वंदे मातरम’…

Spread the loveरायपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर के कचहरी चौक स्थित ऐतिहासिक टाउन हॉल में जनसंपर्क विभाग द्वारा…
भौतिक प्रगति के साथ अपनी समृद्ध परंपरा और मानवीय मूल्यों को सहेजकर रखना ही सच्चा विकास- मंत्री टंक राम वर्मा

भौतिक प्रगति के साथ अपनी समृद्ध परंपरा और मानवीय…

Spread the loveरायपुर: ​बिलासपुर जिला स्थित बिल्हा विकासखंड के ग्राम कड़ार में आयोजित  भूमिपूजन समारोह को संबोधित करते हुए प्रदेश के राजस्व…