• 03/04/2024

Breaking: सुशील मोदी को हुआ कैंसर, कहा- लोकसभा चुनाव में कुछ नहीं कर पाउंगा

Breaking: सुशील मोदी को हुआ कैंसर, कहा- लोकसभा चुनाव में कुछ नहीं कर पाउंगा
Spread the love

Sushil Modi Struggling Cancer : लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Election 2024) से पहले बीजेपी के लिए बुरी खबर है। पार्टी के दिग्गज नेता और बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील मोदी को कैंसर हो गया है। इन दिनों वो इस खतरनाक बीमारी से जूझ रहे हैं। बुधवार को उन्होंने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर इसकी जानकारी दी। सुशील मोदी ने कहा कि मैं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बता दिया है कि मैं चुनाव में कुछ नहीं कर पाउंगा।

सुशील मोदी ने एक्स पर लिखा, “पिछले 6 माह से कैंसर से संघर्ष कर रहा हूँ । अब लगा कि लोगों को बताने का समय आ गया है । लोक सभा चुनाव में कुछ कर नहीं पाऊँगा । PM को सब कुछ बता दिया है। देश, बिहार और पार्टी का सदा आभार और सदैव समर्पित।”

चारों सदनों के सदस्य रह चुके हैं सुशील मोदी

आपको बता दें सुशील कुमार मोदी चारों सदनों के सदस्य रह चुके हैं। अपने 33 साल के राजनीतिक जीवन में वे राज्यसभा, लोकसभा, विधान सभा और विधान परिषद के सदस्य रह चुके हैं। पांच साल तक विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष का दायित्व भी संभाल चुके हैं। सुशील कुमार मोदी बिहार के उप मुख्यमंत्री के साथ ही वित्त मंत्री भी रहे हैं।

जेपी आंदोलन और आपातकाल के समय उन्होंने 19 महीने की जेल भी काटी। जिसके बाद वे 15 साल विधायक रहे। 9 साल विधान परिषद के सदस्य भी रहे। भागलपुर से लोकसभा चुनाव जीतकर संसद पहुंचे। वहीं राज्यसभा सदस्य भी निर्वाचित हुए। हालांकि इस बार उन्हें बीजेपी ने राज्यसभा में नहीं भेजा।

Related post

बाढ़ की चपेट में यूपी के 23 जिले, 16 हजार से ज्यादा लोगों का रेस्क्यू, जन-जीवन प्रभावित

बाढ़ की चपेट में यूपी के 23 जिले, 16…

Spread the loveलखनऊ। UP Flood 2026: उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में बाढ़ का संकट अभी पूरी तरह टला नहीं है। प्रदेश के…
ब्रेकिंग : AAP को बड़ा झटका, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष उत्तम जायसवाल ने दिया इस्तीफा, इस वजह से छोड़ी पार्टी…

ब्रेकिंग : AAP को बड़ा झटका, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष…

Spread the loveरायपुर। आम आदमी पार्टी (AAP) छत्तीसगढ़ में संगठन को लेकर बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। पार्टी के प्रदेश कार्यकारी…
नक्सलमुक्त क्षेत्रों में शिक्षा की नई भोर, छत्तीसगढ़ में नक्सलमुक्त क्षेत्रों में स्कूलों में बजने लगी घंटी…..

नक्सलमुक्त क्षेत्रों में शिक्षा की नई भोर, छत्तीसगढ़ में…

Spread the loveरायपुर: छत्तीसगढ़ के पूर्व नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में दो दशकों के लंबे इंतजार के बाद स्कूलों में घंटियां बजने लगी…