• 03/04/2024

आग में खाक हुई 7 जिंदगियां…EV चार्ज के दौरान हुआ भीषण हादसा

आग में खाक हुई 7 जिंदगियां…EV चार्ज के दौरान हुआ भीषण हादसा
Spread the love

डेस्क: महाराष्ट्र में परिवार के 7 लोग आग में जिंदा जल गए। घटना छत्रपति संभाजी नगर के छावनी इलाके में हुई। बुधवार को किंग टेलर की कपड़े की दुकान में आग लगने से एक ही परिवार के सात सदस्यों की मौत हो गई। सभी के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है।

जानकारी के अनुसार, तड़के किंग टेलर्स की दुकान के सामने एक वाहन को इलेक्ट्रिक चार्ज किया जा रहा था। अचानक इस वाहन में विस्फोट हो गया। इससे वाहन में आग लग गई और लपटो ने दुकान सहित पूरी इमारत को भी घेरे में ले लिया। इससे दुकान के ऊपरी माले पर सो रहे एक ही परिवार के सात सदस्यों की मौत हो गई। इमारत में कुल 16 लोग रह रहे थे। बाकी को बचा लिया गया है।

मृतकों की पहचान हमीदा बेगम (50), शेख सोहेल (35), वसीम शेख (30 ),तनवीर वसीम (23) ,रेशमा शेख (22), असीम वसीम शेख (3) और परी वसीम शेख (2 ) के रूप में हुई है। आग बुझाते समय एक फायर ब्रिगेड का जवान भी झुलस गया । उसका इलाज घाटी अस्पताल में हो रहा है।

Related post

Breaking: मुंबई के इस इलाके में लगी भीषण आग, राहत बचाव कार्य जारी

Breaking: मुंबई के इस इलाके में लगी भीषण आग,…

Spread the loveमुंबई से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां प्रभादेवी इलाके में आग लग गई. आग…
इस शहर के एक बार में लगी भीषण आग, 14 लोगों की हुई दर्दनाक मौत, कई घायल

इस शहर के एक बार में लगी भीषण आग,…

Spread the loveवियतनाम के हो ची मिन्ह शहर के निकट कराओके परिसर में स्थित बार में भीषण आग लग गई. आग…
शिवसेना का द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने के पीछे ये है बड़ी वजह…

शिवसेना का द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने के पीछे…

Spread the loveमुंबई। महाराष्ट्र में राजनीतिक उलटफेर और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के यू-टर्न ने एक बार फिर से राजनीतिक हलचल…