• 09/04/2024

दो युवकों की गोली मारकर हत्या, घटना के विरोध में बाजार बंद

दो युवकों की गोली मारकर हत्या, घटना के विरोध में बाजार बंद
Spread the love

राजस्थान के करौली जिले में सोमवार देर रात दो युवकों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। दोनों मृतकों के शवों को टोडाभीम के राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। परिजनों और ग्रामीणों ने घटना को लेकर जौंल निवासी जगदीश उर्फ छोटे उर्फ लौहड़े मीना पर हत्या का आरोप लगाया है।

जांच में जुटी पुलिस

टोडाभीम पुलिस उपाधीक्षक मुरारी लाल मीणा का कहना है कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। टीम गठित कर आरोपी की तलाश में पुलिस जुट गई है। ग्रामीणों और परिजनों से समझाइश के प्रयास किए जा रहे हैं। शीघ्र ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।पुलिस टीम गठित कर आरोपी की तलाश में जगह जगह दबिश दे रही है।

परिजनों ने की नारेबाजी

घटना की जानकारी मिलने के बाद मंगलवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिजन अस्पताल पहुंच गए और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर अड़े रहे। उन्होंने शव का पोस्टमार्टम करवाने से मना कर दिया। उन्होंने अस्पताल के बाहर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए जमकर नारेबाजी और प्रदर्शन किया।

ग्रामीणों ने टोडाभीम कस्बे के मुख्य चौराहे पर जाम लगा दिया और बाजार भी बंद करवा दिए।मौके पर पहुंचे टोडाभीम विधायक घनश्याम महर और हिण्डौन विधायक अनीता जाटव ने भी ग्रामीणों और परिजनों से समझाइश के प्रयास किए। साथ ही आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी का आश्वासन भी दिया।

Related post

संत गहिरा गुरु विवि को मिले 5 राज्य स्तरीय NSS पुरस्कार, सरगुजा संभाग ने लहराया सफलता का परचम

संत गहिरा गुरु विवि को मिले 5 राज्य स्तरीय…

Spread the loveरायपुर। राष्ट्रीय सेवा योजना के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करते हुए संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय सरगुजा ने संपूर्ण प्रदेश…
‘हनुमान अंश’ की कमाई ने पकड़ी रफ्तार, 46वें दिन 350 करोड़ के पार पहुंचा वर्ल्डवाइड कलेक्शन

‘हनुमान अंश’ की कमाई ने पकड़ी रफ्तार, 46वें दिन…

Spread the loveEntertainment News: कम बजट में बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार मजबूत प्रदर्शन कर रही है। सीमित…
उपमुख्यमंत्री शर्मा ने जिला पंचायत प्रतिनिधियों से वीसी द्वारा की वीबी-जीरामजी के प्रभावी क्रियान्वयन पर की चर्चा

उपमुख्यमंत्री शर्मा ने जिला पंचायत प्रतिनिधियों से वीसी द्वारा…

Spread the love00 375 अनुमेय कार्यों में से स्थानीय आवश्यकता के अनुसार कार्यों का करें चयन रायपुर। उपमुख्यमंत्री  विजय शर्मा ने…