• 10/04/2024

मिट्टी में दबकर तीन मजदूरों की मौत, 5 गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में इलाज जारी

मिट्टी में दबकर तीन मजदूरों की मौत, 5 गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में इलाज जारी
Spread the love

झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले में मिट्टी में दबने से तीन मजदूरों की मौत हो गई है। हादसे में पांच मजदूर गंभीर रूप से घायल हैं। जिले के एसपी ने बताया हादसा उस वक्त हुआ जब सभी मजदूर सफेद मिट्टी की खुदाई कर रहे थे। घटना घाटशिला अनुमंडल स्थित बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के मटिहाना पंचायत की है।

एसपी ऋषभ गर्ग के अनुसार कोकमारा गांव के पास चाकुलिया-बहरागोड़ा मुख्य मार्ग के किनारे खड़ी मिट्टी की खुदाई की जा रही थी। इस काम में कई मजदूर लगे हुए थे। इसी दौरान मिट्टी धंस गयी। मिट्टी धंसने से कई मजदूर मिट्टी में दब गये।

घटना की जानकारी बहरागोड़ा थाना प्रभारी को दी गयी। जिसके बाद थाना प्रभारी विकास कुमार और बहरागोड़ा अंचलाधिकारी भोले शंकर महतो तुरंत मौके पर पहुंचे।

प्रशासन और स्थानीय लोगों की मदद से मिट्टी में दबे मजदूरों को बाहर निकाला गया।इस दौरान तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल है। घायलों को बेहतर इलाज के लिए तुरंत बहरागोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया।

घटना की खबर मिलते ही बहरागोड़ा विधायक समीर महंती भी मौके पर पहुंचे और मृतकों और घायलों के परिजनों से मुलाकात की।

Related post

9 December 2025 Ka Rashifal: आज इन राशियों का दिन रहेगा बेहद मंगलकारी,पढ़ें दैनिक राशिफल

9 December 2025 Ka Rashifal: आज इन राशियों का…

Spread the love9 December 2025 Ka Rashifal: आज पौष कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि और मंगलवार का दिन है। पंचमी तिथि आज…
केंद्र का बड़ा फैसला, नीट यूजी पेपर लीक मामला सीबीआई को सौंपा

केंद्र का बड़ा फैसला, नीट यूजी पेपर लीक मामला…

Spread the loveशिक्षा मंत्रालय ने मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट-यूजी 2024 में कथित अनियमितताओं की विस्तृत और त्वरित जांच के लिए मामले…
पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, एक साथ 16 निरीक्षकों का ट्रांसफर, जानें किसे कहां मिली जिम्मेदारी

पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, एक साथ…

Spread the loveCG Police Transfer लोकसभा चुनाव के बाद अब तबादलों का दौर शुरु हो गया है। यहां बड़े पैमाने पर…